Skip to main content

Bank Account Number कैसे पता करें~ 6 Best तरीके

Bank Account Number कैसे पता करें

दोस्तों यहाँ मैं आपको कुल 6 तरीके बताऊंगा जहाँ से आप अपनी खाता संख्या को पता कर सकते हैं, आपका चाहे किसी भी बैंक में अकाउंट हो आप इन तरीको से उस बैंक की खाता संख्या निकाल सकते हैं।

1. बैंक Passbook से

हमारा सबसे पहला तरीका हैं बैंक पासबुक, जब भी हम कोई नया खाता खुलवाते हैं तो बैंक हमें एक पासबुक देता हैं, जिसमे हमारे खाते से जुड़ी सारी जानकारी लिखी हुई होती हैं और इसी पासबुक में फर्स्ट पेज पर आपको Bank Account Number, IFSC Code और MICR Code के साथ ही बैंक और आपकी सारी जानकारी देखने को मिल जाती हैं।

पासबुक का मुख्य रूप से उपयोग आपके खाते में हुई लेन-देन यानि ट्रांज़ैक्शन की सारी हिस्ट्री सेव रखना भी हैं। जिससे आप पता कर सकते हैं की कब, कितना पैसा आपके बैंक अकाउंट से कटा और कब, कितना पैसा आपके अकाउंट में आया।

दोस्तों अगर आपकी जरुरत के समय यह पासबुक उपलब्ध हैं तो आप यहाँ से अपनी खाता संख्या निकाल सकते हैं, लेकिन उस वक्त पासबुक उपलब्ध नहीं हैं तो निचे बताये दूसरे तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. बैंक Cheque Book से

दोस्तों दूसरे तरीके में आप बैंक द्वारा दी गई चेक बुक से भी अपना अकाउंट नंबर जान सकते हैं, जिस तरह अकाउंट खुलवाते समय बैंक द्वारा हमे पासबुक दी जाती हैं, इसी तरह चेक बुक भी दी जाती हैं। चेक बुक आप अकाउंट ओपनिंग के समय चाहते हैं तो भी ले सकते हैं अन्यथा बैंक अकाउंट ओपनिंग के बाद डाक द्वारा आपके घर पर भेज देता हैं।

चेक बुक के फर्स्ट पेज पर आपको आपका नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर के साथ ही Account Number भी देखने को मिल जाता हैं। अकाउंट नंबर चेक बुक में आपको हर चेक पर लिखा दिखाई देगा। जिससे आपको खाता संख्या जानने में और भी आसानी होगी।

3. Internet Banking से

Bank Account Number कैसे पता करेंखाता नंबर कैसे जानेंआधार कार्ड से बैंक अकाउंट नंबर कैसे पता करेंबैंक अकाउंट नंबर पता करने का तरीकानाम से अकाउंट नंबर कैसे जाने

दोस्तों आज-कल लोग बैंक जाकर लेन-देन करना काफी कम पसंद करते हैं, इसलिए सभी बैंको द्वारा इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दी जाती हैं। जिससे आप अपने घर बैठे पैसो का लेन-देन करने के साथ ही अपने अकाउंट का विवरण (Ministatement) भी देख सकते हैं।

इसलिए सबसे पहले अपने Internet Banking Account में Login कर लें, इसके बाद My Account या Profile में सेक्शन में जाएँ इसके बाद Account पर क्लिक करें।

अब यहाँ आपके अकाउंट से जुड़ी सारी डिटेल दिखने लग जाएगी। दोस्तों अगर अभी तक आपने इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्टर्ड नहीं किया हैं तो बैंक जाकर अपनी User Id और Password को क्रिएट करवा लें।

कई सारे बैंक आपको ऑनलाइन Internet Banking के लिए Registration करने की सुविधा देते हैं। आप अपने बैंक के नियमों के हिसाब से रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद यहाँ से आप अपने पुरे अकाउंट को Access और Manage कर सकते हैं।

4. Mobile Banking से

Bank Account Number कैसे पता करेंखाता नंबर कैसे जानेंआधार कार्ड से बैंक अकाउंट नंबर कैसे पता करेंबैंक अकाउंट नंबर पता करने का तरीकानाम से अकाउंट नंबर कैसे जाने

दोस्तों इंटरनेट बैंकिंग की तरह ही बैंको द्वारा Mobile Banking की सुविधा भी दी जाती हैं, मोबाइल बैंकिंग का उपयोग भी आप इंटरनेट बेकिंग की तरह ही होता हैं। सबसे पहले अपने बैंक का Mobile Banking App Download करके उसमे रजिस्ट्रेशन कर लें।

इसके बाद App को ओपन करें और Account के सेक्शन में जाएँ, यहाँ पर आपके Account Number और अकाउंट की डिटेल दिखाई देगी। दोस्तों मोबाइल बैंकिंग के जरिये आप पैसो का लेन-देन और अपने पैसो का विवरण (Ministatement) देखने के अलावा Mobile Recharge और Bill का भुगतान भी कर सकते हैं।

5. बैंक के Customer Care में Call करके

दोस्तों ऊपर बताये तरीको से आप अकाउंट नंबर पता नहीं कर पाते हैं तो अगले तरीके में आप बैंक के Toll Free Customer Care Number पर Call करके अपना Account नंबर पता कर सकते हैं। अगर आपको अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर पता नहीं है तो आप अपने बैंक की Passbook और Check Book पर देख सकते हैं।

इसके बाद भी आपको Customer केयर का नंबर नहीं मिलता हैं तो आप गूगल पर अपने बैंक का नाम लिखकर आगे Customer Care Number लिखें और सर्च कर लें। जैसे- Bank of Baroda Customer Care Number. यहाँ से नंबर लेकर कॉल करें।

इसके बाद Customer Care Executive आपसे कुछ Detail मांगेगा, जैसे आपके Debit Card की डिटेल, या आपके Kyc Document की डिटेल मांग सकता हैं। उसे सही से जानकारी प्रदान करें इसके बाद वह आपको आपका अकाउंट नंबर बता देगा।

6. Bank की Branch जाकर

दोस्तों अगर ऊपर बताये किसी भी तरीके से आप अकाउंट नंबर पता करने में असमर्थ रहते हैं तो यह हमारा आखिरी तरीका हैं, जिसमे आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर पता कर सकते हैं। ब्रांच में जाने से पहले अपना आधार कार्ड जरूर साथ में ले लें।

और बैंक में जाकर काउंटर पर अपने आधार कार्ड को दे और उन्हें अपने अकाउंट के बारे में जानने के लिए आग्रह करें। सभी बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक रहते हैं इसलिए वहां से कोई भी आपका अकाउंट नंबर चेक करके बता देगा।

नाम से अकाउंट नंबर कैसे जाने

दोस्तों कई लोग इंटरनेट पर नाम से अकाउंट नंबर कैसे जाने के बारे सर्च करते रहते हैं। लेकिन मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐसा कोई तरीका नहीं हैं, जिससे आप सिर्फ अपने नाम से अकाउंट नंबर पता कर सको।

क्योंकिं एक नाम से लाखों लोग हैं। इसलिए अगर आपको अपना अकाउंट नंबर जानना हैं तो ऊपर बताई चोजों में से कुछ न कुछ तो होना जरुरी हैं।

FAQ

अपना खाता नंबर कैसे पता करें?

आप किसी भी बैंक का खाता नंबर जानने के लिए निम्न तरीको का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. Mobile Banking App के द्वारा।
2. Internet Banking के द्वारा।
3. Bank Passbook द्वारा।
4. Check Book द्वारा।

नाम से बैंक अकाउंट नंबर कैसे जानें?

दोस्तों आप किसी भी बैंक में सिर्फ नाम से अकाउंट नंबर का पता नहीं कर सकते हैं, इसके लिए आपके पास Mobile Banking, Net Banking या Bank Passbook का होना जरुरी हैं।

आधार कार्ड से अकाउंट नंबर कैसे पता करे?

आधार कार्ड से अकाउंट नंबर पता करने के लिए आपको अपने नजदीकी ई-मित्र या CSC Center पर जाना होगा, इसके बाद उन्हें अपना अकाउंट नंबर चेक करने को कहे वे आपको आपके आधार कार्ड से अकाउंट नंबर चेक करके बता देंगे।

मोबाइल नंबर से अकाउंट नंबर कैसे पता करें?

मोबाइल नंबर से अकाउंट नंबर पता करने के लिए सबसे पहले अपने बैंक के Customer Care Number पर Call करें, इसके बाद कस्टमर केयर एक्सक्यूटिव से अपना खाता नंबर बताने को कहें। वह आपको आपकी खाता संख्या बता देगा। लेकिन ध्यान रहें इसके लिए आपका नंबर बैंक अकाउंट के साथ लिंक होना चाहिए और कस्टमर केयर एक्सक्यूटिव अकाउंट से रिलेटेड और भी जानकारी पूछ सकता हैं।

एटीएम कार्ड से अकाउंट नंबर कैसे पता करे?

एटीएम कार्ड से अकाउंट नंबर पता करने के लिए आप अपने बैंक की Mobile Banking App में Register कर सकते हैं, इसके बाद आपको मोबाइल बैंकिंग ऍप पर आपके अकाउंट का सारा Access मिल जाता हैं।

बैंक अकाउंट नंबर कितने डिजिट का होता है?

अलग-अलग बैंको में अकाउंट नंबर अलग-अलग डिजिट होता हैं लेकिन अधिकतर बैंको में अकाउंट नंबर 11 से 16 अंको का होता हैं।

तो दोस्तों ऑनलाइन Bank Account Number कैसे पता करें आपको समझ में आ गया होगा। अगर आपको ऊपर बताये तरीको से अकाउंट नंबर पता करने में कोई दिक्कत होती हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे वे भी जरुरत होने पर अपनी खाता संख्या का पता कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...