पॉलीटेक्निक डिप्लोमा आज के समय बहुत से लोग कर रहे हैं। अगर आप जानना चाहते है की पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है, तो इस आर्टिकल में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के विषय में जानकारी और पॉलीटेक्निक कोर्स लिस्ट दी गई है । Contents 1. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है ? 2. पॉलीटेक्निक कोर्स में फील्ड या कोर्स की लिस्ट 3. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता | Polytechnic Diploma Eligibility 4. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के बाद कैरियर विकल्प 5. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के फायदे पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है ? पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक काफी लोकप्रिय टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स है । अगर आप 10th या 12th पास हैं तो आप आगे पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। Polytechnic Diploma को Diploma in Engineering या Diploma in Technical Education भी कहा जाता हैै । बहुत से स्टूडेंट जब 10th पास करते है, तो उन्हें इसके बाद उनके सामने 11th, 12th में एडमिशन करने के अलावा अन्य विकल्प भी होते है ।पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक ऐसा ही कोर्स है, जिसे आप 10th के बाद कर सकते है । पॉलीटेक्निक में बहुत सी अलग अलग फील्...