Megapixel Meaning in Hindi अच्छा एक बात बताइए क्या आप मेगापिक्सल के बारे में जानते हैं कि Megapixel क्या होता है. और इसका किसी भी कैमरे में क्या-क्या काम होता है अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं आज आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की मेगापिक्सेल क्या होता है. हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आप कभी भी कोई स्मार्टफोन खरीदते है तो आप यही कहेंगे की हमसे ज्यादा मेगापिक्सेल के बारे में कोन जानता है. तो चलिए जानते हैं कि मेगापिक्सल क्या है आपको बता दू कि मेगापिक्सल को हम मिलियन पिक्सेल की शॉर्ट फॉर्म में कहते हैं। जी हां १ मेगापिक्सल का मतलब एक मिलियन पिक्सेल होता है. १ मिलियन को तो हम सभी जानते हैं की दस लाख को हम एक मिलियन कहते हैं. यानी 1 मेगापिक्सल में दस लाख पिक्सेल होते हैं. अब आपके मन में ये सवाल चल रहा होगा कि यह पिक्सेल क्या होता है तो चलिए साथ ही साथ हम इसे भी जान लेते है. Pixel Meaning in Hindi हर कैमरे में सबसे पीछे की तरफ एक सेंसर लगा होता है इस सेंसर में बहुत छोटे-छोटे पिक्सेल होते हैं इनमें से हर एक प...