TV Stick डिवाइस आजकल काफी ऑनलाइन स्टोर पर देखने को मिल रहे है । हाई स्पीड इंटरनेट के साथ अब Video Streaming का उपयोग काफी बढ़ गया है । बहुत से लोकप्रिय ब्रांड अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस या टीवी स्टिक लॉन्च कर रहे है । कई टीवी स्टिक डिवाइस जैसे Amazon Fire TV, Chromecast और MI TV Stick काफी लोकप्रिय हो रहे है । बहुत से लोगों के लिए Media Streaming Device या टीवी स्टिक नए है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नही है । TV Stick क्या है और यह क्या काम करता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है । टीवी स्टिक का मतलब क्या है ? | TV Stick Meaning in Hindi TV Stick एक छोटे आकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिसका उपयोग टीवी पर मीडिया स्ट्रीमिंग करने के लिए किया जाता है । इसे Media Streaming Device भी कहा जाता है । आजकल बाजार में ज्यादातर स्मार्ट टीवी उपलब्ध है, जिनमे काफी सारे स्मार्ट फीचर्स और Streaming Services का सपोर्ट पहले से ही मिलता है । लेकिन बहुत से पुराने LCD TV या नए LED TV में टेलीविजन में स्ट्रीमिंग ऐप नही चल पाती है, जिन्हें Non-Smart TV भी कहा जाता है । ...