Skip to main content

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के फायदे और ज्यादा पसंद की जाने वाली Branches की लिस्ट

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा आज के समय बहुत से लोग कर रहे हैं। अगर आप जानना चाहते है की पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है, तो इस आर्टिकल में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के विषय में जानकारी और पॉलीटेक्निक कोर्स लिस्ट दी गई है ।

Contents
1. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है ?
2. पॉलीटेक्निक कोर्स में फील्ड या कोर्स की लिस्ट
3. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता | Polytechnic Diploma Eligibility
4. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के बाद कैरियर विकल्प
5. पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के फायदे

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा क्या है ?

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक काफी लोकप्रिय टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स है । अगर आप 10th या 12th पास हैं तो आप आगे पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्स कर सकते है। Polytechnic Diploma को Diploma in Engineering या Diploma in Technical Education भी कहा जाता हैै ।

बहुत से स्टूडेंट जब 10th पास करते है, तो उन्हें इसके बाद उनके सामने 11th, 12th में एडमिशन करने के अलावा अन्य विकल्प भी होते है ।पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक ऐसा ही कोर्स है, जिसे आप 10th के बाद कर सकते है ।


 
पॉलीटेक्निक में बहुत सी अलग अलग फील्ड या Branches होती है, जिसमे किसी एक विशेष फील्ड में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है । बहुत से इंस्टीट्यूट में इंग्लिश के साथ पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्स हिंदी में भी उपलब्ध होता है ।

पॉलीटेक्निक कोर्स में फील्ड या कोर्स की लिस्ट 

कुछ लोकप्रिय पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कोर्स लिस्ट यहाँ दी गई है, जो बहुत सी यूनिवर्सिटी में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होते है –

•Diploma in Mechanical engineering
•Diploma in Automobile Engineering
•Diploma in Electrical Engineering
•Diploma in Electrical & Electronics Engineering
•Diploma in Electronics and Communication Engineering
•Diploma in Civil Engineering
•Diploma in Chemical Engineering
•Diploma in Computer Science
•Diploma in Textile Technology engineering
•Diploma in Opthalmic Technology
•Diploma in Optoelectronic Engineering
•Diploma in Production engineering
•Diploma in Fire Safety Engineering
•Diploma in Mining Engineering
•Diploma in Architecture and Interior Design
पॉलीटेक्निक का मतलब जहाँ पर बहुत प्रकार की तकनीकी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है । Polytechnic में टेक्निकल डिप्लोमा प्रोग्राम होते है जो ज्यादा प्रैक्टिकल होते है । इन डिप्लोमा प्रोग्राम का लक्ष्य किसी व्यक्ति को उस फील्ड में सभी बेसिक ज्ञान और स्किल्स के साथ अच्छी तरह प्रशिक्षित करना होता है ।

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता | Polytechnic Diploma Eligibility

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में एडमिशन लेने के लिए आपको कम से कम 10th पास होना जरूरी होता है । यह कोर्स 12th के बाद भी किया जा सकता है ।गवर्नमेंट या प्राइवेट इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने के लिए आपको पॉलीटेक्निक का Common Entrance Test देेंना होता हैै। यह एंट्रेंस टेस्ट अलग राज्यो में अलग अलग होता है । इसके बाद आप Councelling के जरिये अपने पसंद के कॉलेज में Polytechnic Admission ले सकते है।

 
बहुत से कॉलेज CLC ( कॉलेज लेवल कॉउंसलिंग ) के जरिये सीधे एडमिशन भी देते है । ज्यादातर यूनिवर्सिटी मे पॉलीटेक्निक कोर्स को पूरा होने में 3 साल यानी 6 semester का समय लगता है । इसमें कुछ कम अवधि वाले कोर्स भी होते है जो 1 साल या 2 साल में पूरे होते है।

इस कोर्स की फीस अलग अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेज में अलग होती है। पॉलीटेक्निक की फीस गवर्मेंट इंस्टिट्यूट में कम होती है और प्राइवेट कॉलेजों में यह थोड़ी ज्यादा होती है । इसकी फीस लगभग 10,000 रुपए से 40,000 रुपए सालाना तक हो सकती है ।

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के बाद कैरियर विकल्प

आगे पढ़ाई की बात करे तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के बाद Bechelor of Engineering, B-Tech, BSC, BCA जैसे डिग्री प्रोग्राम जॉइन किए जा सकते है, या डिप्लोमा से संबंधित फील्ड में अन्य डिग्री कोर्स कर सकते है । डिप्लोमा के बाद B-Tech / BE. में Lateral Entry द्वारा 2nd Year मेे एडमिशन मिल जाता है ।


 
अगर पॉलीटेक्निक के बाद जॉब करना है तो पॉलिटेक्निक के बाद प्राइवेट या गवर्नमेंट सेक्टर में जॉब कर सकते है । डिप्लोमा वाले लोगो के लिए Government Vacancies और Exams निकलते रहती है ।

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के फायदे 

किसी फील्ड का प्रैक्टिकल ज्ञान लिया जा सकता है ।
आपको Technical Certificate मिल जाता है ।
डिप्लोमा के आधार पर आपको जॉब मिल सकती है ।
आप गवर्नमेंट, Central ,State डिपार्टमेंट में जॉब के लिए तैयारी कर सकते है ।
आप डिग्री कोर्स जैसे बीटेक में 2nd Year में प्रवेश ले सकते है ।
जॉब फील्ड में डिग्री + डिप्लोमा के कॉम्बिनेशन को काफी फायदे मिलते है, इनकी डिमांड भी होती है ।
पॉलीटेक्निक डिप्लोमा उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है, जिन लोगो को क्लास 10th के बाद एक रास्ता चाहिए, जहाँ से वे जल्दी और एक बेसिक तरीके से शुरुआत करते हुए इंजिनीरिंग फील्ड में कैरियर बना सके ।

पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में इंजीनियरिंग डिग्री के सिलेबस के बेसिक कांसेप्ट सम्मिलित होते है । इसलिए जिन लोगो का पूरा इंटरेस्ट इंजिनीरिंग फील्ड में ही है और बेसिक और प्रैक्टिकल नॉलेज पाना चाहते है, उनके लिए डिप्लोमा एक अच्छा विकल्प हो सकता है ।

इसके अलावा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा वे लोग भी पसंद कर रहे है , जो पढ़ाई करते हुए पैसे कमाना चाहते है, क्योकी डिप्लोमा के बाद एक जॉब की शुरुआत कर सकते है और इंजीनियरिंग करते हुए जॉब भी कर सकते है ।

उम्मीद है कि इस पोस्ट में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा के बारे में आपके कुछ काम आने वाली जानकारी मिली होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...