Skip to main content

AR का मतलब क्या होता है ? फुल फॉर्म – AR Full Form, Meaning in Hindi

AR आजकल काफी चर्चाओं में है और इस टेक्नोलॉजी के साथ नए डिवाइस भी देखने को मिल रहे है । आप मे से बहुत से लोगों को यह नही पता होगा की एआर (AR) का मतलब क्या है और AR का Full Form क्या होता है, तो आइए आज हम AR के बारे में जानते है ।

Contents
1. AR का फुल फॉर्म क्या होता है ? AR Full Form in Hindi
2. एआर का मतलब क्या है ? AR Meaning in Hindi
3. Augmented Reality के उदाहरण

1. AR का फुल फॉर्म क्या होता है ? AR Full Form in Hindi
AR का फुल फॉर्म ऑगमेंटेड रियलिटी (Augmented Reality) है। Augmented Reality टेक्नोलॉजी आधुनिक डिवाइस के जरिए हमे अपने वास्तविक संसार के अंदर ही नई चीजे दिखाती है।

2. एआर का मतलब क्या है ? AR Meaning in Hindi
AR यानी ऑग्मेंटेड रियलिटी का मतलब ऐसी टेक्नोलॉजी है जो VR टेक्नोलॉजी से काफी अलग होती है। VR यानी Virtual Reality में एक डिवाइस को पहना जाता है और इसमें हमे अपने आसपास या आगे का कुछ नही दिखता, केवल वही दिखता है जो डिवाइस द्वारा दिखाया जाता है।


 
लेकिन अगर हम एक Augmented Reality (AR) डिवाइस का उपयोग करते है या कोई AR Headset पहनते है, तो इसके जरिए हमे अपने आसपास का सब कुछ तो दिखाई देता ही है, लेकिन साथ ही इसमें हमारे पहले से मौजूद वातावरण में ही AR द्वारा कंप्यूटर निर्मित कुछ नई चीजे भी दिखा दी जाती है।

यानी इसमें एक वास्तविक दुनिया और आभासी दुनिया का मिश्रण बन जाता है। AR टेक्नोलॉजी के द्वारा दिखाई गई चीजे वास्तविक वातावरण से इस तरह मिल जाती है की यह काफी वास्तविक लगती है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी की मदद से सम्भव हो पाता है।

Augmented Reality हमारे नजर में आने वाली दुनिया में ही कुछ जानकारी या चीजे दिखाती है और हम एक अलग ही दुनिया में पहुच जाते है, जिसमे वास्तविक और आभासी दुनिया एक दूसरे से जुड़ जाती है।


 
3. Augmented Reality के उदाहरण
उदाहरण के लिए आपने कोई AR Device जैसे एक ग्लास पहना है, इसमें आपको अपने सामने आसपास की चीजे और सब कुछ सामान्य रूप से दिखाई दे रहा है। अब यह AR टेक्नोलॉजी वाला डिवाइस ग्राफिक्स के द्वारा आसपास दिख रही चीजों के बारे में उनके सामने ही जानकारी भी दिखा सकता है, उससे संबंधित कोई सूचना दे सकता है या चीजों को समझने आपकी मदद कर सकता है।

इसके अलावा भी AR टेक्नोलॉजी के द्वारा वास्तविक चीजों के साथ मिलकर बहुत कुछ नया दिखाया जा सकता है। आज AR टेक्नोलॉजी पर आधारित बहुत से डिवाइस और Apps आ चुके है। आने वाले समय में इस टेक्नोलॉजी पर आधारित बहुत से प्रोडक्ट आ सकते है।

गूगल लेंस

इस समय AR का एक उदाहरण गूगल लेंस है। इससे फोन के कैमरे से चीजों के बारे में जानकारी पता की जा सकती है । यह स्मार्टफोन के कैमरे से सामने की चीजों को स्कैन करता है और उसके बारे में जानकारी दिखाता है। अगर किसी चीज पर दूसरी भाषा में कुछ लिखा है तो गूगल लेंस से फोन के कैमरे द्वारा स्कैन कर इसे Translate किया जा सकता है।

पोकेमोन गो

Pokémon Go भी इसका एक उदाहरण है, जिसमे यूजर अपने फोन के द्वारा असली दुनिया में देखकर पसंदीदा Pokémon को पकड़ सकते है।

AR कैमरा फीचर्स

आजकल बहुत से स्मार्टफोन कैमरे में AR पर आधारित फीचर्स देखने को मिलते है और AR पर आधारित कई Mobile Applications भी उपलब्ध है।

स्मार्ट ग्लास या AR ग्लास

इसके अलावा कुछ गैजेट्स जैसे Smart Glass, AR Glass और अन्य प्रोडक्ट भी आ चुके है जो AR टेक्नोलॉजी पर बने है। आने वाले समय में AR Technology का उपयोग मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, फैशन, मार्केटिंग जैसे बहुत से क्षेत्रों में होने वाला है।

उम्मीद है की आपको AR का Full Form, Meaning और Augmented Reality के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी । AR टेक्नोलॉजी को लेकर आपके कोई अन्य सवाल या विचार नीचे कमेंट कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...