Skip to main content

Beta Version क्या है ? बीटा का अर्थ – Beta Version Meaning in Hindi

Beta Version क्या है ? आजकल बहुत सी एप या प्रोग्राम के बीटा वर्जन आते रहते है । Beta का मतलब और Beta Program के बारे में यहाँ जानकारी दी गई है ।

हम अपने स्मार्टफोन में बहुत सी Apps का उपयोग करते है और इन एप में बहुत से उपयोगी फीचर्स दिए जाते है । लेकिन आपने यह देखा होगा की कोई एप जैसे की WhatsApp या कोई Games द्वारा अपने नए फीचर्स पहले एक Beta Version या Beta App में रिलीज किए जाते है ।

आखिर किसी सॉफ्टवेयर के Beta Program, Beta Phase या Beta Version का मतलब क्या होता है और Whatsapp Beta Version क्या है ? आइए इसके बारे में जानते है ।
 
Contents
1. Beta Version क्या होता है ?
2. Beta Testing क्या होती है ?
3. WhatsApp का Beta Version क्या होता है ?

1. Beta Version क्या होता है ? 
Beta Version का मतलब किसी प्रोग्राम या ऍप्लिकेशन का एक पहला वर्शन होता है जिसमे बहुत से नए फीचर्स होते है, लेकिन यह पूरे नही होते है । कभी कभी यह वर्शन केवल कुछ चुनिंदा लोगो के लिए उपलब्ध होता है या आम लोगो के लिए उपलब्ध होते है । यह वर्शन आमतौर पर Testing करने और सुझावों (feedback) को पाने के लिए दिए जाते है ।
 
यह डेवेलपमेंट में दूसरी बड़ी प्रक्रिया होती है, जो पूरी तरह रिलीज करने के पहले होती है । यानी यह किसी प्रोडक्ट या Software के सामान्य रिलीज के पहले का (Pre-Release) वर्शन होता है जो लोगो के एक बड़े समूह को उपयोग करके देखने के लिए दिया जाता है ।

यह बीटा टेस्टिंग से पहले अल्फा टेस्टिंग से होकर गुजरता है, जो दिखने में सामान्य लगता है और फाइनल प्रोडक्ट की तरह लगता है । इसमें डिजाइन में बदलाव होते रहता है। यह Alpha Testing प्रोडक्ट की उपयोगिता की जांच के लिए Developers द्वारा ही की जाती है ।


 

 
सॉफ्टवेयर के निर्माण के साथ बीटा टेस्टिंग भी जरूर की जाती है, क्योकि डेवेलोपर्स अपने प्रोडक्ट के बहुत पास में होते है । कोई कंपनी या डेवेलपर आमतौर पर तब बीटा वर्शन रिलीज करते है जब उनका प्रोडक्ट फीचर्स के साथ तैयार होता है लेकिन इसमें कुछ Bug हो सकते है । ये बग तभी दिख पाते है जब इन्हें बड़ी संख्या में यूजर उपयोग करते है ।

यह भी जानिए –

 
Beta Testing क्या होती है ?
Beta Testing का प्रमुख उद्देश्य अलग अलग समूह के उपभोक्ताओं से सुझाव लेने के साथ, विभिन्न प्रकार के नेटवर्क और हार्डवेयर पर अपने प्रोडक्ट की योग्यता का परीक्षण करना होता है।

सामान्यतः बीटा फेज में कोई प्रोडक्ट बहुत से Bug या सिस्टम में खामियां लिए होता है । इसके बाद इस पर काम किया जाता है, सुधार किया जाता है और एक साफ परिणाम के रूप में वास्तविक प्रोडक्ट लांच किया जाता है ।

Beta Phase के बिना सीधे प्रोडक्ट लॉन्च कर देने से कुछ परफॉर्मेंस से संबंधित या अन्य समस्याएं आ सकती है । जिससे यूजर की ओर से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल सकती है । इसीलिए पहले बीटा वर्शन रिलीज किया जाता है ।

WhatsApp का Beta Version क्या होता है ?
व्हाट्सएप बीटा वर्शन व्हाट्सएप के द्वारा ही डेवलप किया एक वर्शन होता है जिसमे कुछ नए फीचर्स को टेस्ट के लिए उपलब्ध किया जाता है । व्हाट्सएप के इस बीटा वर्शन में ऐसे फीचर्स होते है जो सामान्य व्हाट्सएप वर्शन में पहले रिलीज नही किए जाते ।

इन नए फीचर की टेस्टिंग करने के लिए WhatsApp Beta Version रिलीज किया जाता है । यूजर या बीटा टेस्टर इस व्हाट्सएप बीटा वर्शन को उपयोग कर अपने सुझाव डेवेलोपर्स से साझा करते है ।

WhatsApp Beta Version को प्लेस्टोर से Beta Tester के लिए रजिस्टर करके डाउनलोड किया जा सकता है । इससे आपको किसी एप या गेम के Beta Version के रूप में Early Access मिल जाता है ।

उम्मीद है आपको यह जानकारी मिल गई होगी की बीटा वर्शन क्या है । किसी अन्य जानकारी या सवाल के लिए आप नीचे कमेंट कर सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...