Skip to main content

DM फुल फॉर्म | Instagram DM का मतलब – DM Meaning in Hindi

DM का Full Form और Instagram DM का मतलब यानी Hindi Meaning क्या होता है, आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram, Twitter आदि काफी लोग चलाते है।

लोगों को Social Media पर अपने दोस्तों से फोटो, वीडियो शेयर करना या Message करना आदि काफी पसंद होता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बहुत सी जानकारी शेयर की जाती है और व्यवसाय से संबंधित गतिविधियां भी देखने को मिलती है।

लेकिन इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग Messages, Comments या Post में कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग करते है, जिनका मतलब कई लोगों को तो पता होता है, लेकिन काफी सोशल मीडिया यूजर इनका मतलब नही समझ पाते है।

आपने सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या ट्विटर आदि पर लोगों को DM शब्द उपयोग करते देखा होगा। आजकल Instagram DM काफी उपयोग किया जाता है, लेकिन DM का मतलब बहुत से लोगों को नही पता है ।


तो आइए अब Instagram DM Full Form और इसके हिन्दी अर्थ यानी DM Meaning के बारे में जानते है।
Contents
1. DM का फुल फॉर्म क्या है ? – DM Full Form in Hindi
2. DM का अर्थ – DM Meaning in Hindi
3. इंस्टाग्राम में DM क्या होता है ? – DM Full Form in Instagram
4. DM फॉर पेड प्रोमोशन क्या होता है ? – DM For Paid Promotion Meaning in Hindi
5. DM फॉर collaboration क्या होता है ? – DM For Collaboration Meaning in Hindi

DM का फुल फॉर्म क्या है ? – DM Full Form in Hindi

Direct Message 
सोशल मीडिया पर DM का फुल फॉर्म Direct Message होता है। यह शब्द फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स द्वारा काफी उपयोग किया जाता है।
 
सोशल नेटवर्किंग सर्विस Instagram के लिए DM शब्द का काफी उपयोग होता है । आजकल इंस्टाग्राम पर काफी लोग फोटो, वीडियो, Stories आदि शेयर करते है और साथ ही इंस्टाग्राम पर मैसेज भी करते है ।

DM का अर्थ – DM Meaning in Hindi

DM का मतलब यानी Direct Message शब्द का अर्थ सोशल मीडिया यूजर को Private Messages भेजना होता है। यह सोशल मीडिया उपयोग करने वाले लोगों के लिए आपस मे निजी रूप से बातचीत करने का एक माध्यम है। इस माध्यम द्वारा केवल मैसेज भेजने वाले और प्राप्त करने वाले यूजर ही मैसेज सामग्री देख सकते है।
आमतौर पर लोग किसी सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट में DM शब्द का उपयोग करते है ताकि लोग उनसे कमेंट में बात करने की जगह Direct Message या इनबॉक्स में संपर्क करें।

यह भी जानिए –


इंस्टाग्राम में DM क्या होता है ? – DM Full Form in Instagram

इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क पर भी DM का फुल फॉर्म Direct Message ही होता है । यह DM फीचर कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होता है।

इंस्टाग्राम के Instagram Direct फीचर के जरिए एक या ज्यादा लोगों को निजी मैसेज किया जा सकता है और इसमें फोटो, वीडियो, पोस्ट आदि भी मैसेज किए जा सकते है।

आप सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में DM for Order लिखा देख सकते है, इसका मतलब या Meaning यह होता है की आजकल कई बिजनेस अपने ग्राहकों के सवालों के जवाब देने या आर्डर की जानकारी देने के लिए DM यानी डायरेक्ट मैसेज का उपयोग करते है।

 
इससे उन्हें बेहतर ग्राहक सुविधा प्रदान करने में आसानी होती है। इसके अलावा मार्केटिंग और Promotion के लिए भी कई कंपनियां Social Media DM या Instagram DM का उपयोग करती है ।

यह भी जानिए –



DM फॉर पेड प्रोमोशन क्या होता है ? – DM For Paid Promotion Meaning in Hindi

आपने देखा होगा अधिकांश लोग, खासकर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी अपने Instagram अकाउंट के बायो में DM For Paid Promotion लिखते हैं।
इसका मतलब यह होता है कि, भुगतान करके प्रोमोशन करने के लिए डायरेक्ट मैसेज करें, यदि कोई ब्रांड, बिजनेस या कोई व्यक्ति अपने कोई प्रॉडक्ट/सर्विस को Promote (पैसे देकर) करना चाहते है, तो हमें (क्रिएटर को) डायरेक्ट मैसेज करें ।

किसी भी ब्रांड या बिज़नेस द्वारा क्रिएटर/सोशल मीडिया पर्सनालिटी को DM करने पर क्रिएटर अपनी डिमांड रखते है और बोलते है कि, आप इतना पैसा दीजिए हम आपके ब्रांड का Promotion इंस्टाग्राम पोस्ट या वीडियो के माध्यम से कर देंगे।

इस प्रोमोशन के लिए ब्रांड उन्हें कुछ पैसे देता है और बदले में क्रिएटर उस ब्रांड को प्रमोट कर देते हैं। ब्रांड्स के लिए यह एक तरह की सोशल मीडिया मार्केटिंग होती हैं ।

DM फॉर collaboration क्या होता है ? – DM For Collaboration Meaning in Hindi

Collaboration का मतलब सहयोग करना होता हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट पर बहुत से लोग DM For Collaboration लिखते हैं।

DM for collaboration का मतलब होता है, सहयोग करने के लिए डायरेक्ट मैसेज करें। इस Collab की मदद से लोग या क्रिएटर्स एक-दूसरे की आपस मे मदद करते है और सहयोग करते हैं।

किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को DM करने पर वह अपने स्तर पर परस्पर Collaboration कर लेते है, जिसमें वह एक-दूसरे के कंटेंट या अकाउंट को अपने खुद के अकाउंट की मदद से प्रोमोट करते है या अपने फॉलोवर्स तक पहुँचाते हैं।

जिससे सोशल मीडिया पर उनके विकास के मौके बढ़ जाते हैं। उन दोनों का कंटेंट अलग-अलग दिशाओं में फैलने लगता है, जिससे उन क्रिएटर्स/लोगों की सोशल मीडिया पर पहुंच बढ़ने लगती है और कंटेंट पसन्द आने पर नए-नए लोग उनसे जुड़ने लगते हैं।

इस प्रकार Collab करने से उन दोनों के फॉलोवर्स भी बढ़ने लगते हैं। यह तो हुई दो लोगों के Collaboration की बात, लेकिन आजकल लोग एक कम्युनिटी बनाकर भी collaboration करने लगे है,जिसकी मदद से वह अपना कंटेंट दुनियाभर में पहुंचा रहें हैं।

आमतौर पर सोशल मीडिया में collaboration शब्द का इस्तेमाल फ्री प्रमोशन के लिए किया जाता हैं। इसमें किसी भी प्रकार के पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं। एक-दूसरे के सहयोग को यहाँ पर महत्ता दी जाती हैं।

इसके अलावा कुछ लोग अपने बायो में DM For Paid Collaboration भी लिखते है, जिसमें क्रिएटर या सोशल मीडिया पर्सनालिटी किसी दूसरे व्यक्ति विशेष का सहयोग करने के लिए पैसों की मांग करते हैं।

और पढ़े –


Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...