Skip to main content

इन्फ्लुएंसर का मतलब क्या है ? – Influencer Meaning in Hindi

इन्फ्लुएंसर (Influencer) शब्द आजकल काफी ज्यादा उपयोग किया जा रहा है । लेकिन Influencer या Social Media Influencer का अर्थ या हिन्दी Meaning का होता है, यह बहुत से लोगों को नही पता है ।

सोशल मीडिया का उपयोग तो आजकल बहुत से लोग कर रहे है । हम में बहुत से लोग अपने ज्यादातर समय मे Social Media प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि चलाते है ।

लोगों को इंटरनेट पर सोशल मीडिया के रूप में एक प्लेटफॉर्म मिल गया है, जहाँ बहुत से लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, हस्तियों से संपर्क में रहते है । अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो, वीडियो के रूप में कुछ खास पल या अपनी रचनात्मकता को शेयर करते है ।

इसी सोशल मीडिया की दुनिया में एक शब्द Influencer काफी चर्चाओं में आ रहा हैं । सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, Instagram influencer, Facebook influencer आदि का नाम बहुत सी जगह पर सुनने को मिलते है । तो सबसे पहले जानते है की आखिर influencer का मतलब क्या होता है –

 
Contents
1. इन्फ्लुएंसर क्या होता है ? Influencer Meaning in Hindi
2. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर क्या होता है ? Social Media Influencer meaning in Hindi
3. इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग क्या है ? Influencer Marketing meaning in Hindi
4. फैशन इन्फ्लुएंसर का मतलब क्या है ? Fashion Influencer Meaning in Hindi
5. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बने ?


इन्फ्लुएंसर क्या होता है ? Influencer Meaning in Hindi

Influencer शब्द का मतलब प्रभावशाली होता है । इन्फ्लुएंसर या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दूसरों को प्रभावित करने वाले वे लोग होते है, जो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य किसी माध्यम के द्वारा एक बड़ी संख्या में लोगो तक पहुँच पाते है ।

ऐसे लोग अपने रचनात्मक या ज्ञानवर्धक कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय यानी बहुत Famous होते है ।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर क्या होता है ? Social Media Influencer meaning in Hindi

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐसे यूजर, व्यक्ति या सख्स को कहा जाता है, जिनके सोशल मीडिया हैंडल या अकाउंट से काफी ज्यादा Followers जुड़े होते है । वे अपने किसी विशेष क्षेत्र या इंडस्ट्री में अनुभव और ज्ञान के आधार पर विश्वनीयता को बनाते है ।


 
लोग उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट या कंटेंट को काफी पसंद करते है, उनके कंटेंट पर ज्यादा से ज्यादा लोग लाइक करते है और बहुत से लोगों द्वारा शेयर भी किया जाता है । इससे उनके कंटेंट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच जाते है ।

ऐसे लोग अन्य लोगो को अपनी सिफारिश से प्रभावित कर सकते है । इसका मतलब है कि वे सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट के जरिए किसी प्रोडक्ट या किसी भी चीज की एक प्रकार से मार्केटिंग कर सकते है ।

 
लेकिन इसका मतलब यह नही की सोशल मीडिया पर ज्यादा Followers वाला हर व्यक्ति इन्फ्लुएंसर ही होता है । किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के विचार लोगो के लिए बहुत मायने रखते है और वे लोगो को किसी चीज की सिफारिश ( Recommendation) दे सकते है ।

यह भी जानिए –



सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के जरिए लोगो के खरीददारी जैसे निर्णय को प्रभावित किया जा सकता है । एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेलेब्रिटी से लेकर ब्लॉगर या व्यवसायी में से कोई भी हो सकता है ।

 
इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग क्या है ? Influencer Marketing meaning in Hindi

बहुत से ब्रांड अपने नए प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए Social media influencer के साथ काम करते है । कंपनियाँ इन इन्फ्लुएंसर के जरिये अपने प्रोडक्ट, सर्विस या Campaign की जानकारी को लक्षित लोगो तक पहुचा सकती है ।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंपनियों के प्रोडक्ट्स का एक तरह से प्रचार करते है और प्रोडक्ट की विशेषताए बताते है, इसे इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग (Influencer Marketing) कहा जाता है ।

Social Media Influencer किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब आदि पर अपनी सामग्री यानी Content डालते है । इससे बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ते जाते है और उन्हें फॉलो करते है ।

किसी विशेष क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपना कंटेंट बनाते है । वे अपनी फील्ड में अनुभव और ज्ञान के जरिये प्रसिद्धि बनाते है ।

फैशन इन्फ्लुएंसर का मतलब क्या है ? Fashion Influencer Meaning in Hindi

ऐसे लोग जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैशन ट्रेंड्स, ब्यूटी से जुड़े कंटेंट पोस्ट करते है, उनके फैशन में रुचि रखने वाले फॉलोअर्स होते है । ऐसे लोगो को फैशन इन्फ्लुएंसर के नाम से जाना जाता है ।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैसे बने ?
अगर आप सोच रहे है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर या Instagram Influencer कैसे बने ? या आपको सोशल मीडिया पर Famous बनना है, तो नीचे दी गई कुछ टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकती है ।

अपने ज्ञान को साझा करने के लिए सोशल मीडिया एक सबसे अच्छा रास्ता होता है । अपने अनुभव क्षेत्र या विषय के अनुसार एक सही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का चुनाव करे , जहाँ आप अपना ज्ञान शेयर कर सकते है ।

जैसे आपको फैशन से जुड़ी सामग्री साझा करना है तो इंस्टाग्राम आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है । फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर में से पहले किसी भी एक प्लेटफॉर्म पर आपको पूरा ध्यान लगाना चाहिए ।

लोगो से सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर करे, जिसमे आप माहिर हो, आपको उस क्षेत्र का ज्ञान और अनुभव हो । आपको यह याद रखना चाहिए की आप लोगो को जो भी शेयर करेंगे उसमे आपका इंटरेस्ट जरूर होना चाहिये । अपनी फील्ड में आपको पहले किसी विषय में विशेषज्ञ बनना होगा ।

हाई क्वालिटी कंटेंट बनाए, बेहतर से बेहतर शेयर करने की कोशिश करे । अपने कंटेंट साझा करने में निरंतरता बनाए रखे और उसे लोगो के बीच promote भी करे ।

अपने सोशल मीडिया पर लोगो के मैसेज का Reply करे । अपने फॉलोवर्स के बीच एक्टिव बने रहे और उनके बीच एक भरोसे को बनाए ।

अपने क्षेत्र में लगातार रिसर्च करते रहे, लोकप्रिय हो रही चीजो और नए तरीको के बारे में जाने । अपना ओरिजनल और बेहतर कंटेंट बनाए, दूसरे के कंटेंट को कॉपी करने में वक्त बर्बाद ना करे । उसी रास्ते पर कार्य करे या कंटेंट बनाए, जिसमे आप अनुभवी हो ।

अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स का फीडबैक सुने और उसके अनुसार सुधार करते रहे । अपनी फील्ड से संबंधित अन्य ब्लॉग, समाचार, ओपिनियन आदि पढ़ते रहे ।

आखिर में इन्फ्लुएंसर बनने के लिए बहुत संयम, समय, मेहनत बहुत जरूरी है । सोशल मीडिया पर लोगो से जुड़ने में काफी समय और मेहनत लगती है । यह आपका काफी समय ले सकता है, इसीलिए इस क्षेत्र में आपको रातो रात परिणाम मिलने के बारे में नही सोचना चाहिए ।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी की Social Media Influencer क्या है और इसका मतलब या Influencer Meaning क्या होता है । इन्फ्लुएंसर को लेकर आपके कोई अन्य सवाल या विचार है तो नीचे कमेंट में लिख सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...