Skip to main content

Meta Tags क्या है ब्लॉगर में मेटा टैग्स कैसे Add करें?

Meta Tags क्या है? ब्लॉगर टेम्पलेट में मेटा टैग्स कैसे ऐड करते है आइये जानते है Meta Tag वास्तव में search engine का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपका Blog या Website search engine में rank करे, तो आपको अपने blog को रिलेटेड टैग के साथ कस्टमाइज करना होगा, क्योंकि Search engine इस tag के द्वारा ही आपके ब्लॉग को सर्च में लाता है, इसलिए यदि आप इन tags को use नहीं करेंगे तो आपको अच्छी रैंकिंग कभी नहीं मिलेगी blogger इन्टरनेट पर सबसे लोकप्रिय ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में से एक है इसलिए ब्लॉगर के लिए SEO बहुत जरुरी हैं और यदि आप एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं, तो आपको उन्हें खुद से ठीक करना होगा |

Meta Tags Kya hai Blog Me Meta tags kaise add kare

अगर आप अपने Blog या Website को SEO Friendly बनाना चाहते है तो Meta tags आपके blog के लिए अहम रोल अदा करती है जब आप आप अपने ब्लॉग में Meta tags Add कर लेते है तो जब भी कोई विजिटर Search engine में आपके blog से रिलेटेड कोई भी Keyword सर्च करता है तो आपके ब्लॉग की पोस्ट search engine में show होती है |

Meta Tags क्या होता है?
मेटा टैग वास्तव में हमारे टेम्पलेट में एचटीएमएल टैग होता हैं जो हमारे ब्लॉग को सर्च इंजन में लाने का काम करती है क्योंकि Meta tags की मदद से ही हम सर्च इंजन को यह बताते है की हमारे ब्लॉग में क्या – क्या कंटेंट उपलब्ध है ताकि जब भी कोई विजिटर हमारे ब्लॉग से सम्बन्धित Meta कीवर्ड सर्च करे तो हमारा ब्लॉग सर्च इंजन में आ सके |

blog me meta description or meta keyword kaise add kare

Meta tags कितने प्रकार के होते है?
मेटा टैग्स के तीन इम्पोर्टेन्ट पार्ट होते है जोकि निचे दिया गया है:
1. Meta Title:- इसमें हमे हमारे ब्लॉग का टाइटल लिखना होता है जैसे हमारे ब्लॉग का टाइटल है Find Gk इसी तरह आप भी अपने ब्लॉग का टाइटल लिख सकते है |
2. Meta Description: - इसमें हमें अपने ब्लॉग के बारे में लिखना होता है जैसे जब कोई सर्च इंजन में आपका ब्लॉग सर्च करता है तो टाइटल के निचे आपके ब्लॉग का डिस्क्रिप्शन दिखाई देता है |
3. Meta Keyword :- कीवर्ड सबसे इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता है इसमें आपको अपने ब्लॉग से रिलेटेड कीवर्ड को लिखना होता है जैसे blogger, blogging, make money online, computer tips and trick in hindi, mobile reviews etc.

ये तीनों मेटा टैग्स ही आपके ब्लॉग के लिए सबसे इम्पोर्टेन्ट है जो आपके ब्लॉग को सर्च इंजन में टॉप पर लाते है |

ब्लॉगर में मेटा टैग्स कैसे यूज़ करें?
ब्लॉगर ब्लॉग में मेटा टैग्स add करने के दो तरीके है एक blogger के सेटिंग में जाकर सर्च डिस्क्रिप्शन में मेटा टैग्स add करना और दूसरा है ब्लॉगर टेम्पलेट में मेटा टैग्स add करना लेकिन में आपको सलाह दूंगा की आप Blogger HTML में Meta tags Add करे | तो चलिए जानते है ब्लॉगर ब्लॉग में मेटा टैग कैसे add करते है |
1. सबसे पहले आप अपने ब्लॉगर डैशबोर्ड में जाये |
2. अब Theme/Template में जाये और Edit HTML पर क्लिक करे |
3. अब आप Ctrl + F दबाये और Description and Keyword लिखकर सर्च करे |
4. Description and Keyword मिलने पर Description में अपने ब्लॉग के बारे 150 से 160 शब्दों में कुछ लिखे और Keyword में अपने ब्लॉग से रिलेटेड कीवर्ड को add करे |
blog me meta tag code kaise add kare

5. अब लास्ट में टेम्पलेट को सेव कर ले |

तो दोस्तों इस तरह से आप अपने blogger blog में Meta tags add कर सकते है तो अब आप समझ गए होंगे की Meta Tag क्या होता है और blog में Meta tag कैसे add करते है जोकि आपके blogger के लिए बहुत ही जरुरी है इसी से आपका ब्लॉग search engine में rank करता है |

में आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी अगर आपको Meta Tags blog में add करने में कोई भी दिक्कत आती है तो हमें कमेंट्स में जरुर बताये साथ इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करे |

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...