Skip to main content

पॉडकास्ट का मतलब – Podcast Meaning in Hindi

Podcast ( पॉडकास्ट ) इंटरनेट की दुनिया मे काफी लोकप्रिय हो रहा है । पॉडकास्ट क्या है या पॉडकास्ट का हिंदी अर्थ ( Podcast Meaning in Hindi ) क्या होता है, इसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने वाले है ।

आज के समय में Podcast या Podcasting काफी लोकप्रिय हो रही है और यह बाहरी देशों में काफी चलन में है । लेकिन हमारे आसपास ज्यादातर लोगों के लिए Podcast बिल्कुल नया है और पॉडकास्ट के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नही है ।

तो आइए जानते है की पॉडकास्ट क्या होता है और इसका अर्थ या Podcast Meaning क्या होता है ।
Contents
1. पॉडकास्ट का मतलब क्या है ? | Podcast Meaning in Hindi
2. वीडियो पॉडकास्टिंग क्या है ? | Video Podcast in Hindi
3. पॉडकास्ट के प्रकार
4. पॉडकास्ट के फीचर्स और फायदे
5. Podcast कैसे करें ?

पॉडकास्ट का मतलब क्या है ? | Podcast Meaning in Hindi

पॉडकास्ट या Podcasting का अर्थ एक रेडियो शो होता है जो इंटरनेट पर चलता है । इसे इंटरनेट का रेडियो भी कहा जा सकता है ।

यह किसी रेडियो शो के समान ही होता है, लेकिन यहां On-Demand यानी अपनी इच्छानुसार कोई भी पॉडकास्ट लगा कर सुना जा सकता है ।

Podcasts में ऑडियो एपिसोड या कार्यक्रम की एक सीरीज होती है, जिसमे किसी विषय के ऊपर बात या चर्चा की जाती है या किसी विषय का ज्ञान साझा किया जाता है ।

ज्यादातर पॉडकास्ट सप्ताह में एक बार Publish किए जाते है, या कुछ दिनों के अंतर में भी आते है ।


आज के समय पॉडकास्ट सुनने के लिए बहुत सी वेबसाइट और एप्प्स उपलब्ध है । Google Podcasts भी एक लोकप्रिय पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म है, जहाँ बहुत से पॉडकास्ट फ्री में सुने जा सकते है ।

ज्यादातर पॉडकास्ट ऑडियो के रूप में होते है, इसके अलावा वीडियो पॉडकास्ट भी होते है ।

वीडियो पॉडकास्टिंग क्या है ? | Video Podcast in Hindi

Video Podcast ( वीडियो पॉडकास्ट ) को वीडियोकॉस्ट भी कहा जाता है । इसमें ऑडियो के साथ वीडियो को भी शामिल किया जाता है । पॉडकास्ट की तरह ही Video Podcast में भी एक या दो लोग किसी विषय पर बात करते है ।


आप यूट्यूब पर ऐसे वीडियो देख सकते है, जिनमे माइक के सामने दो या ज्यादा लोग किसी विषय पर बात करते है, यह भी एक वीडियो पॉडकास्ट ही होता है ।

यह भी जानिए –




 
पॉडकास्ट के प्रकार
एक व्यक्ति का पॉडकास्ट

यह किसी एक व्यक्ति के द्वारा चलाया जाने वाला पॉडकास्ट होता है ।

इसमें किसी विषय पर अपनी राय देना, लोगों के सवालों के जवाब देना, समाचार या अन्य किसी भी प्रकार का पॉडकास्ट बनाया जाता है । इसे बनाना काफी आसान होता है, जिसमें केवल विषय पर बात कर और ऑडियो रिकॉर्ड कर अपलोड कर दिया जाता है ।

दो लोगो का पॉडकास्ट

पॉडकास्ट के इस प्रकार में दो होस्ट शामिल होते है, जो मिलकर एक पॉडकास्ट बनाते है । इसमें दो व्यक्ति साथ में किसी विषय पर बात करते है ।

इंटरव्यू पॉडकास्ट

इस प्रकार के पॉडकास्ट में होस्ट द्वारा किसी व्यक्ति का इंटरव्यू लिया जाता है । इसमें इंटरव्यू द्वारा विचार पॉडकास्ट में शेयर किए जाते है ।

पॉडकास्ट के फीचर्स और फायदे

आप किसी काम को करते हुए साथ में पॉडकास्ट सुन सकते है । आप अपना काम कर सकते है और साथ में कोई पॉडकास्ट लगा कर अपना मनोरंजन कर सकते है या ज्ञान भी बढ़ा सकते है ।

पॉडकास्ट एक फ्री सर्विस होती है । कोई भी अपना पॉडकास्ट बना कर Internet पर शेयर कर सकते है, जो अपना ज्ञान लोगों को बाँटना चाहते है ।

आजकल कई क्षेत्रों के बहुत से विषय पर पॉडकास्ट मौजूद है, जैसे Technology, Education, Business, News, Sports आदि के पॉडकास्ट सुने जा सकते है ।

Podcast ऑन डिमांड होते है, जिन्हें आप अपनी मर्जी से कभी भी, किसी भी जगह पर कोई भी पॉडकास्ट सुन सकते है । आप किसी पॉडकास्ट चैनल या अकाउंट को सब्सक्राइब कर सकते है और चैनल पर आने वाले पॉडकास्ट को सुन सकते है ।

Podcast कैसे करें ?

पॉडकास्टिंग करना या पॉडकास्ट को बनाना भी काफी आसान प्रक्रिया है । इसके लिए केवल एक ऑडियो रिकॉर्ड करना है और एक ऑडियो फाइल बनाना है ।

इसके बाद इस ऑडियो फाइल को किसी भी पॉडकास्ट एप, वेबसाइट या प्लेटफार्म पर अपलोड करना होता है ।

कुछ प्लेटफॉर्म भी होते है, जो आपको पॉडकास्ट बनाने में मदद कर सकते है । पॉडकास्ट बनाने के लिए अगर एक अच्छा माइक या Microphone उपयोग करने से क्वालिटी बढ़ जाती है ।

उम्मीद है आपको यह पॉडकास्ट के बारे में जानकारी पसंद आई होगी और पॉडकास्ट का मतलब या Podcast Meaning क्या होता है, इस सवाल का जवाब मिल गया होगा ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...