Skip to main content

Web Series का मतलब | वेब सीरीज क्या हैं ? – Web Series Meaning in Hindi

Web Series आजकल काफी ज्यादा चर्चाओं में है और इस समय लगातार नई नई वेब सीरीज सीरियल आ रही है । लेकिन Web Series Meaning या वेब सीरीज का मतलब क्या है, इसके बारे में आज हम यहाँ जानेंगे ।

आजकल सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram आदि पर काफी ज्यादा लोग किसी लोकप्रिय वेब सीरीज के चर्चित किरदारों के बारे में बाते करते हुए देखें जा सकते है ।

लोग अब वेब सीरीज देखना काफी पसंद कर रहे है और धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है । नई वेब सीरीज के रिलीज होने के साथ बहुत से लोग सोशल मीडिया पर उससे संबंधित फोटो या पोस्ट शेयर करते है और अपनी प्रतिक्रियाएं देते है ।

Web Series को Web Show भी कहा जाता है । दुनियाभर मे काफी लोग ऑनलाइन वीडियो में वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे है ।


 
वेब सीरीज के लिए Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar जैसे बहुत से OTT प्लेटफॉर्म का उपयोग काफी बढ़ गया है ।

कई सारी वेब सीरीज हिंन्दी, English और अन्य भाषाओं में बनाई जा रही है । पिछले कुछ समय में Netflix और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर बहुत सी Web Series हिट हुई है ।

लेकिन Web Series क्या है, इसके बारे में अब भी बहुत से लोगों को ज्यादा जानकारी नही है । तो आइए वेब सीरीज के बारे में विस्तार से जानते है ।

Contents
1. वेब सीरीज क्या है ? What is Web Series, Meaning in Hindi
2. Web Series कैसे देखते हैं ?
3. वेब सीरीज और टीवी सीरियल में अंतर । Difference between Web Series and TV Series in Hindi
4. वेब सीरीज देखने के लिए ऐप | Web Series Apps in India
Web Series meaning in Hindi

 
वेब सीरीज क्या है ? What is Web Series, Meaning in Hindi
वेब सीरीज सीरियल या वीडियो एपिसोड की एक श्रृंखला होता है, जिसे इंटरनेट पर रिलीज किया जाता है । इसे Webisode के नाम से भी जाना जाता है ।

Web Series पहले से चलती आ रही टीवी सीरियल और फिल्मों से अलग होती है । वेब सीरीज एपिसोड का प्रसारण डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होता है ।

वेब सीरीज के सभी एपिसोड को एक साथ रिलीज किया जा सकता है या एक सप्ताह में एक एपिसोड भी दिखाया जाता है ।


 
वेब सीरीज में समय की भी कोई पाबंदी नही होती है । एक वेब सीरीज में 10 से 12 एपिसोड हो सकते है, इसके अलावा वेब सीरीज के एक से ज्यादा Seasons भी आते है ।

Netflix, Amazon Prime Video, YouTube और इस तरह के बहुत से OTT Platform वेब सीरीज के लिए लोकप्रिय है । आज के समय भारत मे इस तरह की कई Streaming Service उपलब्ध है ।

इन प्लेटफॉर्म पर कई सारी वेब सीरीज हिंदी में ऑनलाइन देखी जा सकती है । इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ने के साथ वेब सीरीज को भी काफी उभरते हुए देखा जा सकता है । वेब सीरीज के आने के बाद अब मनोरंजन का तरीका नया होते जा रहा है ।

यह भी जानिए –



जिस तरह ज्यादातर लोग फिल्में देखना पसंद करते है, उसी तरह अब वेब सीरीज देखना भी बहुत पसंद किया जा रहा है । इसे पसंद करने की बहुत सी वजहें है जो इसे पहले से चलते आ रहे मनोरंजन से अलग बनाती है ।

वेब सीरीज की कहानी काफी रोचक होती है, जिसके कारण लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे है । लोगों को वेब सीरीज की कहानी पसन्द आती है तो वे अपने दोस्तों को इसके बारे में बताते है ।

इंटरनेट की उपलब्धता और छोटे स्मार्टफोन जैसे डिजिटल डिवाइस से लेकर बड़े टीवी पर देख पाना भी इसे अन्य किसी माध्यम से ज्यादा लोकप्रिय बनाता है ।

आप गाँव में है, शहर में है या कही सफर कर रहे है, Web Series को किसी भी जगह से देख सकते है जहाँ भी इंटरनेट उपलब्ध हो ।


 
इसे स्मार्टफोन, टैबलेट,और कंप्यूटर पर देख सकते है । इसे स्मार्ट टेलीविजन पर और Streaming Device के जरिए भी देख सकते है ।

बहुत सी स्ट्रीमिंग सर्विस में यूजर को वेब सीरीज एपिसोड करने का फीचर भी मिलता है, जिससे बाद में इसे बिना इंटरनेट के भी देखा जा सकता है ।

Web Series कैसे देखते हैं ?
 
अब सवाल आता है कि Web Series कैसे देखते हैं, तो जिस तरह कोई टीवी सीरियल देखने के लिए टीवी चैनल की जरूरत होती है और इसके लिए केबल ऑपरेटर या डीटीएच कंपनी को इसका भुगतान किया जाता है ।

इसी तरह वेब सीरीज देखने के लिए भी Netflix, Amazon Prime Video जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर Subscription के रूप में पैसे देना होता है ।

यह भी जानिए –


जरूरी नही की सभी Platform पर सब्सक्रिप्शन लगता है । Youtube और इसके जैसे कुछ अन्य ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या Apps पर Free Web Series भी देखी जा सकती है । इस तरह के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध वेब सीरीज देखने के लिए कोई सब्सक्रिप्शन चार्ज नही देना पड़ता है ।

लेकिन इन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन या Advertisement भी दिखाए जाते है । Youtube पर भी यूट्यूब क्रिएटर द्वारा बनाई गई कई वेब सीरीज है, जो काफी पसंद की गई है ।

वेब सीरीज और टीवी सीरियल में अंतर । Difference between Web Series and TV Series in Hindi
पहले से चलते आ रहे टीवी सीरियल और वेब सीरीज सीरियल में काफी अंतर होता है । किसी सीरियल को एक टीवी चैनल पर रिलीज किया जाता है, जो हर दिन एक निर्धारित समय पर प्रसारित होता है ।

लेकिन वेब सीरीज को टीवी पर रिलीज नही किया जाता है । वेब सीरीज को केवल इंटरनेट पर रिलीज किया जाता है । वेब सीरीज रिलीज होने के बाद इसे कभी भी किसी भी समय देखा जा सकता है ।

किसी टीवी सीरियल के बहुत से एपिसोड बनते है और सीरियल का प्रसारण कई महीनों या सालों तक चलता है । लेकिन वेब सीरीज में ज्यादातर एक सीजन में 8 से 10 एपिसोड ही होते है ।

वेब सीरीज देखने के लिए ऐप | Web Series Apps in India
अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस पर वेब सीरीज देखने के लिए बहुत से Apps या OTT Platforms उपलब्ध है, जहाँ आप लोकप्रिय और नई नई वेब सीरीज देख सकते है ।

इन प्लेटफॉर्म पर आपको सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होता है वही कुछ प्लेटफॉर्म फ्री भी होते है । लेकिन फ्री प्लेटफॉर्म पर आपको Ads भी देखना पड़ता है । भारत मे लोकप्रिय कुछ Web Series Apps यह है –

•Netflix
•Amazon Prime Video
•Disney+ Hotstar
•SonyLIV
•TVFPlay
•ZEE5
•Ullu
•MX Player
•ALT BALAJI
•Voot
इनके अलावा भी कई Apps है जो वेब सीरीज के लिए जानी जाती है ।

उम्मीद है अब आपको यह पता चल गया होगा की वेब सीरीज क्या है और Web Series का मतलब या Hindi meaning क्या होता है । वेब सीरीज या किसी अन्य जानकारी के लिए अपने विचार नीचे

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...