Skip to main content

Bug Bounty Program में कैसे बग खोजकर कमाते है शोधकर्ता

Bug Bounty Program के बारे में आजकल काफी चर्चाए हो रही है । बग बाउंटी प्रोग्राम के जरिए तकनीकी शोधकर्ता या एथिकल हैकर टेक्नोलॉजी कंपनियों की मदद करते है । आइए जानते है की यह बग बाउंटी प्रोग्राम क्या है और इसमें क्या क्या होता है ।

बग बाउंटी प्रोग्राम क्या होता है ? | What is Bug Bounty Program in Hindi
बग बाउंटी प्रोग्राम बहुत सी वेबसाइट, कंपनियों या सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के द्वारा चलाए जाते है, जिसमे किसी व्यक्ति या सुरक्षा समूह को प्रोडक्ट में Bug की खोज करने के लिए आमंत्रित किया जाता है । इस प्रोग्राम के अंतर्गत Bug Report करने के लिए शोधकर्ताओं को ईनाम राशि या भुगतान किया जाता है ।


बहुत से Software Developers, Website, Apps और कंपनियां इस तरह के Bug Bounty Program चलाते है, जिसमें शोधकर्ताओं को उनकी खोज के अनुसार उचित Cash Rewards दिए जाते है।


 
Bug क्या है ? बग की पूरी जानकारी यहाँ पर दी गई है ।
बग बाउंटी प्रोग्राम डेवलपर्स के लिए काफी फायदेमंद होता है । Bug Bounty Program के द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलपर्स या टेक्नोलॉजी कंपनी को बग के बारे में पता चलता है और उसमे सुधार करने का मौका मिलता है । इससे टेक्नोलॉजी कंपनियों को नुकसान से बचने और अपने प्रोडक्ट को सुरक्षित रखने में सहायता मिलती है ।


 
Apple, Facebook, Google, Mozilla, Microsoft जैसी बहुत सी कंपनियां शोधकर्ताओं (Security Researchers) को अपने प्रोडक्ट ने बग खोजने का मौका देती है।

बहुत से शोधकर्ता या एथिकल हैकर इन Bug Bounty Program के द्वारा काफी ज्यादा पैसे कमाते है । बहुत सी कंपनियां शोधकर्ताओं को कई USD यानी US Dollars ईनाम के रूप में देती है । यह राशि बग के बड़े होने, कमी या समस्या के गंभीर होने पर निर्भर करती है । समस्या जितनी अनोखी या गंभीर होती है उतनी ही ज्यादा राशि मिल सकती है ।

इस प्रोग्राम की योग्यता के लिए या बग रिपोर्ट करने के लिए प्रोग्राम के अंतर्गत आने वाली बातों को ध्यान में रखना होता है । जैसे आपके द्वारा खोजा गया बग ओरिजनल होना चाहिए । किसी बग को रिपोर्ट करने वाले आप पहले व्यक्ति होना चाहिए और वह पहले से रिपोर्ट किया हुआ नही होना चाहिए ।


 
बग की खोज करने में किसी अन्य यूजर का डेटा प्रभावित नही होना चाहिए । Bug Bounty Program में इस तरह की कुछ शर्ते टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा शोधकर्ताओं के लिए रखी जाती है, जिन्हें Bug Bounty Program के अंदर बताया जाता है । इसमें रिपोर्ट किए गए किसी बग की पात्रता के ऊपर कंपनी फैसला लेती है ।

उम्मीद है की अब आपको Bug Bounty Program के बारे में जानकारी मिल गई होंगी । इस साइट पर आपको ऐसी बहुत दी जानकारी दी गई है, जो आपको नीचे जाने पर दिखेंगी । अन्य किसी सवाल या अपने विचार नीचे कमेंट कर सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...