Skip to main content

Bug का मतलब | Bug Report क्या हैं ? – Bug Meaning in Hindi

Bug आना, Bug Fixed या Debugging आदि शब्द आजकल कई सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम के लिए उपयोग होते है । आज की इस टेक्नोलॉजी की दुनिया मे विभिन्न कंप्यूटर प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर का उपयोग कई कार्यों के लिए किया जाता है ।

Computer या Software डेवलपर्स लगातार नए Program या सॉफ्टवेयर का निर्माण करते है और उसमे सुधार करते रहते है । प्रोग्राम, सॉफ्टवेयर और अन्य सिस्टम बनाने की इस प्रक्रिया में या बनने के बाद आमतौर पर कुछ बग (Bug) भी आ जाते है ।

आपने देखा होगा की जब भी किसी स्मार्टफोन में अपडेट आता है, या किसी Apps का एक नया Updated Version आता है, तो उसमे Bug Fixed बताया जाता है, जिसका मतलब यह होता है की उस नए वर्जन में किसी Bug को हटा दिया गया है, जो पहले के वर्शन में मौजूद था ।

लेकिन यह Bug क्या है और किसी प्रोग्राम में बग क्या होता है ? आइए Bug Meaning और Bug, Debugging आदि के बारे में विस्तार से जानते है ।


 
Contents
1. बग का मतलब | Bug Meaning in Hindi
2. बग क्या है ? | What is Bug in Hindi
3. किसी प्रोग्राम में बग क्या होता है ?
4. सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम में Bug कैसे आते है ?
5. Debugging क्या है ? What is Debugging in Hindi
6. बग रिपोर्ट क्या है | What is Bug Report in Hindi

बग का मतलब | Bug Meaning in Hindi
Bug Meaning in hindi
आम भाषा में बग एक छोटे कीड़े को कहा जाता है, लेकिन कंप्यूटर प्रोग्राम में बग या सॉफ्टवेयर बग का मतलब कोडिंग में खराबी होता है ।

बग क्या है ? | What is Bug in Hindi

कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी की भाषा में Bug किसी कंप्यूटर प्रोग्राम, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या सिस्टम में Coding Error या खराबी आना होता है, जिसकी वजह से गलत या अनअपेक्षित परिणाम सामने आते है । इस खराबी को Development Team द्वारा बग (Bug) के नाम से जाना जाता है ।

किसी प्रोग्राम में बग क्या होता है ?

किसी Program में Bug आ जाने से वह अच्छी तरह से काम नही करता है, उसमे Error दिख सकता है । Bug की वजह से कंप्यूटर प्रोग्राम या सिस्टम में छोटी मोती गड़बड़ी आ सकती है या इसकी वजह से गंभीर समस्याएं भी हो सकती है । कई बार एक छोटा Bug भी बहुत बड़े नुकसान का कारण बनता है ।

 
आजकल लगभग सभी सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर में कुछ न कुछ Bug जरूर होता है । किसी सॉफ्टवेयर में Bug पाए जाने पर इसका Update देकर ठीक किया जाता है । कई डिवाइस में Firmware और Driver अपडेट दिए जाते है । कई बार अपडेट के द्वारा समस्या नही सुलझती है, तो उस पार्ट या हार्डवेयर को बदल दिया जाता है ।

यह भी जानिए –



 
सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम में Bug कैसे आते है ?

किसी सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर या कंप्यूटर प्रोग्राम में Bug आने के कुछ कारण होते है । प्रोग्राम में गलत कोडिंग के कारण बग आ सकता है । कई बार हर किसी की तरह Programmers से भी अपने Program मे कुछ गलती हो जाती है । इसके अलावा भी किसी प्रोग्राम की Development प्रक्रिया में बहुत सी स्थितियां होती है जिसके कारण छोटे बड़े Bug आ जाते है ।

Debugging क्या है ? What is Debugging in Hindi
 
किसी प्रोग्राम या सिस्टम में Bug ढूंढने के लिए डेवलपर्स काम करते रहते है । सिस्टम में प्रोग्रामर या डेवलपर द्वारा Bug को खोजा जाता है और हटाया जाता है, इसे Debugging कहते है । इस प्रक्रिया में होने वाली Bug की खोज यूजर को बग का पता चलने से पहले ही शुरू हो जाती है ।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के दौरान आने वाले बग पर निगरानी और जानकारी रखने की प्रक्रिया Bug Tracking कहलाती है । इसमें खराबी का पता Automated Toos की मदद से लगाया जाता है ।

बग रिपोर्ट क्या है | What is Bug Report in Hindi

अगर किसी प्रोग्राम, सॉफ्टवेयर या डिवाइस के अंदर बग आता है तो यूजर द्वारा किसी Bug के बारे में Developer को Report किया जा सकता है, इसे Bug Report कहते है । आमतौर पर स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस में Bug Report करने के लिए एक ऑप्शन दिया होता है । जब Bug का पता चल जाता है और इसमें सुधार कर लिया जाता है ।

उम्मीद है की आपको यह जानकारी पता चल गई होगी की Bug और Debugging का मतलब क्या होता है । बग के बारे में आपके कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट कर सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...