Skip to main content

ColorOS क्या है ? समझे आसानी से – ColorOS Meaning in Hindi

ColorOS क्या है और यह क्या काम करता है, आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले है । जब आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने जाते है और स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन या फ़ीचर्स को देखते है तो इसमें ColorOS नाम से भी कुछ फीचर देखने को मिल सकता है । Oppo, Realme ब्रांड के स्मार्टफोन में ColorOS होता है ।

बहुत से लोग फोन के स्पेसिफिकेशन में दिए जाने वाले ColorOS का मतलब नही समझ पाते है । तो आइए जानते है की ColorOS का मतलब क्या होता है ।

ColorOS का अर्थ | ColorOS Meaning in Hindi

ColorOS एक एंड्राइड आधारित मोबाइल ओएस है, जिसे स्मार्टफोन कंपनी Oppo द्वारा बनाया गया है । इसे Custom UI भी कहा जाता है या ColorOS को Oppo द्वारा स्मार्टफोन के लिए बनाया गया एंड्राइड वर्शन भी कहा जा सकता है ।

यह ओएस Oppo और Realme के बहुत से स्मार्टफोन में उपयोग किया जाता है । यह Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही बना होता है, लेकिन इसमें इंटरफेस में बदलाव किया जाता है और अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े जाते है ।


 
ColorOS में Stock Android के मुकाबले काफी अलग और नया इंटरफेस देखने को मिलता है । इसमें होमपेज, एप आइकॉन से लेकर बैकग्राउंड कलर, font आदि काफी अलग है ।

इस ColorOS के साथ Oppo Smartphone में काफी सारे फीचर्स मिलते है, जिन्हें यूजर के अनुभव को बेहतर करने के उद्देश्य से बनाया जाता है । इसके साथ ColorOS को काफी हद तक अपने अनुसार Customize किया जा सकता है ।

Oppo और Realme स्मार्टफोन यूजर अपने फोन की सेटिंग में जाकर ColorOS को नए उपलब्ध वर्शन में अपडेट कर सकते है ।


 
इस समय ColorOS का नया वर्शन ColorOS 7 है, जिसे नए बदलाव और फीचर्स के साथ बेहतर बनाया गया है । इस वर्शन के कुछ नए फीचर्स में नए लाइव वॉलपेपर दिए गए है, साथ ही इसमें Smart Short Video Editor दिया गया है । इस बार नए वर्शन को सरल बनाने के साथ आकर्षक डिजाइन बनाने पर ध्यान दिया गया है ।

यह भी जानिए –

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...