Skip to main content

Data Center क्या होता है ? जानिए डेटा सेंटर के बारे में

Data Center क्या है ? डाटा सेंटर (डेटा सेंटर) का मतलब क्या होता है ? डाटा सेंटर से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब आपको इस पेज पर मिलेंगे ।

कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट आजकल बहुत से लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे है । इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के इस आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, IoT जैसी टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है और बड़ी मात्रा में डेटा का आदान प्रदान होता है । इसी के साथ जगह जगह नए डाटा सेंटर (Data Center) का भी निर्माण हो रहा है । आइए जानते है की यह डाटा सेंटर क्या होता है ।

डाटा सेंटर क्या है ? | Data Center Meaning in Hindi
डाटा सेंटर एक जगह होती है, जहाँ पर कंप्यूटिंग और नेटवर्किंग संबंधित उपकरण एक जगह पर स्थित होते है । ये उपकरण बड़ी मात्रा में डेटा को जमा करने, स्टोर करने, प्रोसेस करने आदि कार्य के लिए उपलब्ध होते है ।


 
डाटा सेंटर एक सुविधा है, जिसमे किसी संस्था के आईटी गतिविधियों और उपकरणों की पूर्ति के लिए एक जगह होती है, जहाँ पर डेटा को संग्रह किया जाता है ।


मान लिजिए आपको कोई डेटा जैसे फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या कोई फाइल रखना है, तो आप इसे एक स्टोरेज डिवाइस,कंप्यूटर या स्मार्टफोन में सेव कर सकते है । इसी तरह बड़े बिजनेस या संस्थाएं अपने डेटा के रखरखाव और सिस्टम के संचालन के लिए Data Center का उपयोग करते है ।

किसी Advanced Data Center में कंप्यूटिंग और नेटवर्क के सबसे जटिल Systems रखे होते है, जो कंपनियों या संस्थाओं की दिन भर की गतिविधियों के लगातार संचालन में महत्वपूर्ण होते है ।


 

 
पहले के समय कंप्यूटर के आने के बाद यूजर द्वारा अपने ही कंप्यूटर उपकरणों में पूरा डेटा संग्रह किया जाता था । इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में वृद्धि के चलते कंपनियों और संस्थाओं को बड़े आईटी उपकरणों और स्टोरेज की जरूरत महसूस होने लगी थी ।



 
किसी Data Center को बनाना, रखरखाव करना बहुत महंगा होता है । इसीलिए बहुत सी कंपनियों या बिजनेस को Data Center Providers के द्वारा Services यानी सुविधाएं दी जाती है ।


 
डाटा सेंटर में क्या क्या होता है ? 
डाटा सेंटर को आमतौर पर एक अकेली चीज समझा जाता है, लेकिन वास्तव में यह बहुत से तकनीकी उपकरणों से मिलकर बना होता है । इसमें आईटी उपकरण जैसे Server, Storage Subsystem, CPU, Security Devices, Application Delivery Controller, Data Center Processor Chips, नेटवर्क स्विच, फायरवॉल, राऊटर आदि होते है ।

इसमें आईटी उपकरणों को व्यवस्थित करने और एक दूसरे से जोड़ने के लिए उपयोग होने वाले केबल और रैक भी शामिल होते है ।

इन सभी तकनीकी उपकरणों के अलावा डाटा सेंटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के संचालन के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं और संरचना की आवश्यकता होती है । इसमें पर्याप्त रूप में पावर वितरण वाले उपकरण इलेक्ट्रिकल स्विचिंग, अबाधित पावर सप्लाई (UPS), Backup Generator System, वेंटिलेशन और कूलिंग सिस्टम, Fire Suppression आदि रखे होते है । इन सब उपकरणों और संरचना के लिए एक पर्याप्त जगह, सुरक्षा और सुविधाओं की जरूरत होती है ।

महत्वपूर्ण डेटा के चलते इन्फॉर्मेशन सुरक्षा भी एक चुनौती होती है, जिसके लिए डाटा सेंटर एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करते है, जिससे सुरक्षा में चूक होने की संभावना ना के बराबर हो जाती है । Data Center Providers की प्राथमिकता एक विश्वसनीयता, सुरक्षा और कार्यक्षमता के साथ उन्नति करना होता है ।

आज के समय कंपनियां अपने अनुसार एक या ज्यादा डाटा सेंटर का उपयोग कर सकती है । यह अलग अलग क्षेत्र में होते है, इससे संस्थाओ को अपनी इंफॉर्मेशन को बैकअप करने और प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं की स्थिति से सुरक्षा में आसानी होती है । इसके अलावा कनेक्टिविटी और संचार की गति (Communication Speed) भी कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण घटक होते है ।

उम्मीद है की आपको यह पता चल गया होगा की डाटा सेंटर क्या है । अन्य किसी जानकारी या सवाल पूछने के लिए कमेंट कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...