End to End Encrypted यह कई एप के फीचर्स में दिया होता है, लेकिन इसका मतलब क्या होता है यह बहुत से लोग नही जानते है । आज हम इसी End-to-end encryption ( E2EE ) के बारे में जानेंगे ।
WhatsApp, Telegram और अन्य मैसेजिंग एप में हमे End To End Encryption देखने को मिलता है, जो अब धीरे धीरे बहुत सी एप द्वारा भी अपने प्लेटफॉर्म पर अपनाया जा रहा है ।
आइए जानते है की WhatsApp, Telegram और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में End-to-end encryption का मतलब क्या होता है ।
एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन क्या है ? | End-To-End Encryption Meaning in Hindi
End-to-end encryption ( E2EE ) ऑनलाइन संचार में डेटा को सुरक्षित करने का एक माध्यम है, जिसमे एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम में डेटा भेजते समय इसे इस तरह सुरक्षित किया जाता है की बीच मे कोई Third Party उस डेटा तक ना पहुँच सके ।
इसका मतलब यह की Data के एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने तक के बीच मे इसे किसी के भी द्वारा पढ़ा नही जा सकता है । इससे निजी Chat या मैसेज का डेटा सुरक्षित हो जाता है ।
End-to-end encryption में डेटा को सुरक्षित करने के लिए डेटा भेजने वाले डिवाइस में ही डेटा को एन्क्रिप्ट कर दिया जाता है और बाद में यह केवल डेटा प्राप्त करने वाले डिवाइस द्वारा ही डिक्रिप्ट हो सकता है यानी पढ़ा जा सकता है ।
इस तरह डेटा भेजने वाले डिवाइस से प्राप्त करने वाले डिवाइस तक डेटा एक Encrypted रूप में होता है । एन्ड-टू-एन्ड एन्क्रिप्शन का उपयोग डेटा को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है ताकि भेजने वाले के अलावा किसी दूसरे द्वारा इसे पढ़ा या बदला ना जा सके ।
यह भी जानिए –
व्हाट्सएप्प एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन क्या है ? | WhatsApp End-to-end encryption meaning in Hindi
WhatsApp मैसेंजर में की जाने वाली सभी Chat में End-to-end encryption का उपयोग होता है, जो सभी यूजर के अकाउंट में पहले से ही शुरू रहता है और यह सिस्टम अपने आप काम करता है ।
व्हाट्सएप के एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन में भी WhatsApp यूजर और यूजर के साथ चैट करने वाला यूजर ही मैसेज देख सकते है । इनके अलावा व्हाट्सएप्प के मैसेज कोई नही देख सकता, क्योंकि यह मैसेज End-to-end encryption के साथ लॉक होते है । इसमें मैसेज पढ़ने के लिए एक स्पेशल Key की जरूरत होती है जो मैसेज भेजने और प्राप्त करने वाले डिवाइस के पास ही होती है ।
WhatsApp का End-to-end encryption यूजर की प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए काफी उपयोगी है और इससे यूजर के मैसेज का डेटा गलत हाथों में जाने से सुरक्षित हो जाता है ।
Comments
Post a Comment