Skip to main content

बैटरी में mAh क्या होता है ? – mAh Full Form in Battery

mAh यह शब्द बैटरी के साथ काफी उपयोग होता है, आपने बहुत से गैजेट्स पर उसकी Battery की क्षमता को mAh में लिखा हुआ देखा होगा । अगर आप कोई नया Smartphone लेने जा रहे है तो ब्रांड द्वारा स्मार्टफोन बैटरी की क्षमता को mAh के जरिए दर्शाया जाता है । स्मार्टफोन के अलावा भी अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की Rechargeable Battery पर उसकी क्षमता mAh में दी होती है ।


आजकल के स्मार्टफोन में काफी ज्यादा mAh वाली बैटरी का उपयोग किया जाता है ताकि बेहतर बैटरी बैकअप मिल सके । आइए जानते है कि बैटरी की क्षमता दिखाने के लिए उपयोग किए जाने वाले mAh का Full Form और Battery में mAh क्या होता है ।

mAh का फुल फॉर्म क्या है ? | mAh Full Form

बैटरी के साथ उपयोग होने वाली यूनिट mAh का फुल फॉर्म milliampere-hour होता है । यह एक यूनिट है जो समय के साथ विद्युत शक्ति मापने के लिए उपयोग की जाती है ।
mAh के द्वारा किसी बैटरी के एक समय मे कुल ऊर्जा रखने की क्षमता को बताया जाता है । उदाहरण के लिए अगर किसी डिवाइस की बैटरी 2000 mAh क्षमता की है तो इससे 2000mA का Current एक घण्टे तक मिल सकता है ।


 
बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, पॉवरबैंक, टेबलेट, लैपटॉप आदि की बैटरी के लिए mAh का उपयोग होता है ।

आप जानते ही होंगे कि किसी स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में Rechargeable Battery दी होती है, जिसे चार्ज करने पर कुछ समय तक उपयोग किया जा सकता है । आजकल लोग स्मार्टफोन, Powerbank, ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य गैजेट्स खरीदते समय आमतौर पर यह देखते है की उस डिवाइस की बैटरी कितने mAh की है । इससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि उस डिवाइस की बैटरी कितने देर तक चल सकती है ।


 
यह भी जानिए –


आमतौर पर छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में ज्यादा mAh की बैटरी दी गई है तो उसके साथ ज्यादा लंबे समय तक पॉवर बैकअप मिलने की उम्मीद होती है यानी बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है ।


 
हालांकि बैटरी का ज्यादा देर तक चलना यह उस डिवाइस को चलाने के तरीके और डिवाइस के प्रकार पर भी निर्भर करता है । जैसे अगर कोई स्मार्टफोन को काफी ज्यादा चलाया जा रहा है, उसमें कई सारी Apps को लगातार उपयोग किया जा रहा है, तो इससे बैटरी की क्षमता प्रभावित हो सकती है । यानी किसी डिवाइस की बैटरी के mAh को देखकर पूरी तरह यह पता नही लगाया जा सकता है की वह उस डिवाइस में कितनी देर तक चलेंगी ।

Battery में AH क्या होता है ?

बहुत सी बड़ी क्षमता वाली बैटरी की कैपिसिटी को AH में दर्शाता जाता है, जिसमे AH का मतलब Ampere hour होता है । A यानी Ampere करंट की इकाई होती है और H यानी hour समय की इकाई होती है । जैसे अगर कोई बैटरी 150 AH क्षमता वाली है तो इसका मतलब यह माना जाता है कि यह 150 Ampere की करंट 1 घण्टे तक दे सकती है ।

उम्मीद है कि अब आपको बैटरी में mAh का मतलब और mAh के फुल फॉर्म की जानकारी मिल गई होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...