Skip to main content

MIUI क्या है ? फुल फॉर्म – MIUI Full Form, Meaning in Hindi

MIUI का नाम आपने पहले भी सुना होगा । यह MIUI क्या है, इसके Full Form और Hindi Meaning के बारे में यहाँ बताया गया है ।

अगर आप Xiaomi, MI या Redmi ब्रांड के स्मार्टफोन का उपयोग करते है तो आपने फोन में MIUI के अपडेट वाले नोटिफिकेशन देखे होंगे। बहुत से यूजर अपने फोन में मौजूद MIUI का मतलब नही जानते है । तो आइए जानते है की MIUI का मतलब क्या होता है ।

MIUI का मतलब क्या है ? MIUI Meaning in Hindi
MIUI शाओमी का अपना यूजर इंटरफेस सॉफ्टवेयर है, जो खासतौर पर स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है । यह Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होता है और शाओमी के ज्यादातर स्मार्टफोन में यह इंटरफेस पहले से ही दिया जाता है । MIUI के साथ शाओमी के स्मार्टफोन में कई सारे फीचर्स मिलते है, जो यूजर के अनुभव को और ज्यादा बेहतर बनाते है ।
 
आजकल बहुत से मोबाइल ब्रांड अपने फोन में Stock UI की जगह अपना Custom User Interface देते है । इसी तरह शाओमी की ओर से आने वाला यह MIUI यूजर इंटरफेस दुनियाभर में काफी ज्यादा लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है और यह काफी लोकप्रिय भी है । इसमें Themes, Battery Saver, Dual Apps जैसे बहुत से फीचर्स मिलते है ।

MIUI का सबसे नया वर्जन MIUI 12 है, जो जल्द ही बहुत से शाओमी, MI और Redmi स्मार्टफोन में आने वाला है ।

MIUI का फुल फॉर्म क्या है ? MIUI Full Form in Hindi
शाओमी के MIUI का फुल फॉर्म MI User Interface होता है । इसे शाओमी की Android Skin या एंड्राइड पर लगाई गई Theme भी कहा जा सकता है ।

MIUI – MI User Interface

शाओमी के स्मार्टफोन में समय समय पर MIUI के अपडेट आते रहते है, जिसके साथ नए फीचर्स, ऑप्शन, डिजाइन और सिक्युरिटी अपडेट मिलते है ।

यह भी जानिए –

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...