Skip to main content

पासवर्ड मैनेजर क्या होता है ? हिन्दी अर्थ – Password Manager Meaning in Hindi

Password Manager क्या है और इसका उपयोग कैसे करते है ? इसके बारे में आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से समझेंगे ।

आजकल बहुत से लोग इंटरनेट पर कई सारी ऑनलाइन सर्विस का उपयोग करते है, जो किसी वेबसाइट, ऐप या सॉफ्टवेयर के रूप में होती है । ज्यादातर वेबसाइट या एप पर मिलने वाली सुविधाओं का उपयोग करने के लिए एक अकाउंट या User ID बनाई जाती है और इसके साथ एक Password भी रखा जाता है ।


पासवर्ड मैनेजर का मतलब क्या है ? Password Manager Meaning in Hindi
पासवर्ड मैनेजर एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन या हार्डवेयर डिवाइस होता है, जो किसी यूजर के कई सारे अलग अलग पासवर्ड को संभाल कर रखता है । पासवर्ड मैनेजर में रखे गए सभी पासवर्ड Encrypted होते है और इन पासवर्ड का उपयोग करने के लिए यूजर को एक Master Password बनाना होता है ।


 
Password Manager के साथ आपको अपने अलग अलग पासवर्ड को याद नही रखना पड़ता । आपको केवल एक मास्टर पासवर्ड को याद रखना होता है जिसके बाद आप पासवर्ड मैनेजर से सभी अन्य पासवर्ड का उपयोग कर सकते है ।

कई लोग अलग अलग ऑनलाइन प्लेटफार्म, वेबसाइट या ऐप पर आईडी बनाते है और नए नए पासवर्ड बनाते जाते है । ऐसे में इन पासवर्ड को याद रखना एक कठिन काम हो जाता है ।

Password Manager के फायदे
जब लोग काफी दिनों के बाद किसी प्लेटफॉर्म का उपयोग करना चाहते है तो वे अक्सर आईडी पासवर्ड भूल जाते है । उन्हें याद नही आता की आईडी या अकाउंट बनाते समय उन्होंने क्या पासवर्ड रखा था ।


 
पासवर्ड को याद रखने के इस काम को आसान बनाने के लिए Password Manager काफी उपयोगी होते है । पासवर्ड मैनेजर का इंटरफेस काफी आसान होता है ।

 
पासवर्ड मैनेजर आपके लिए सभी वेबसाइट या प्लेटफार्म की लॉगिन जानकारी जैसे आईडी और पासवर्ड को संभाल कर रखते है और वापस लॉगिन करने में मदद करते है ।

बहुत से लोग अलग अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट पर एक ही पासवर्ड का बार बार उपयोग करते है, जो की एक गंभीर समस्या बन सकती है ।


 
आज के समय आईडी पासवर्ड लीक के कई मामले सामने आते रहते है । ऐसे में अगर आपका आईडी पासवर्ड लीक हो जाता है और गलती से यह किसी के हाथ लगता है, तो इसे यह अन्य साइट के अकाउंट तक पहुचने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है ।

इस तरह की समस्या एक आसान, कमजोर और बार बार उपयोग किए गए पासवर्ड के कारण होती है । इससे बचने के लिए हमेशा एक मजबूत और हटके पासवर्ड रखना चाहिए और अलग अलग प्लेटफॉर्म के लिए अलग पासवर्ड बनाना चाहिए ।

पासवर्ड मैनेजर यूजर को एक मजबूत पासवर्ड बनाने में मदद भी करता है, यह एक Randomly Generated Password बना सकता है, जिसे किसी वेबसाइट पर उपयोग कर सकते है ।

Password Manager के उपयोग से लोगों के समय की बचत होती है और किसी ऑनलाइन अकाउंट बनाने के समय पासवर्ड रखने में आसानी होती है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...