Skip to main content

पासवर्ड को हिन्दी में क्या कहते हैं ? – Password Meaning in Hindi

Password in Hindi : पासवर्ड को हिन्दी मे क्या कहते है ? यह सवाल अक्सर कई लोगों के सामने आता है और वे यह नही बता पाते कि पासवर्ड को हिन्दी मे क्या बोलते है ।

इसके अलावा कई लोग Password और Current Password का Hindi Meaning भी जानना चाहते है ।

आप जानते ही होंगे की इंटरनेट पर बहुत भी वेबसाइट या ऍप्लिकेशन का उपयोग करने के लिए यूजर आईडी और Password की जरूरत होती है ।

बिना पासवर्ड के कई सारी ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग नही कर सकते है । लेकिन इस पासवर्ड शब्द का Hindi Meaning क्या होता है या पासवर्ड को हिन्दी मे क्या कहते हैं, आइए इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानते है ।

Contents
1. पासवर्ड का मतलब क्या होता है ? | Password Meaning in Hindi
2. Password को हिन्दी में क्या कहते है ? | Password in Hindi
3. रीटाइप पासवर्ड का मतलब क्या होता है ? | Retype Password Meaning in Hindi
4. पासवर्ड हिंट का मतलब | Password Hint Meaning in Hindi
5. टेम्पररी पासवर्ड क्या है ? | Temporary Password Meaning in Hindi

पासवर्ड का मतलब क्या होता है ? | Password Meaning in Hindi

Password एक गुप्त शब्द होता है, जो किसी सिस्टम में प्रवेश पाने के लिए यूजर की पहचान के तौर पर उपयोग किया जाता है । पासवर्ड को आमतौर पर एक User Name या User ID के साथ उपयोग किया जाता है ।

पासवर्ड में शब्द, अंक और विशेष अक्षर शामिल हो सकते है और यह छोटा या बड़ा हो सकता है । किसी भी वेबसाइट के यूजर अकाउंट, एप्लिकेशन, सिस्टम, डिवाइस आदि में प्रवेश पाने के लिए पासवर्ड की जरूरत पड़ती है ।

कोई भी पासवर्ड केवल उसके यूजर को ही पता होता है और इसे यूजर की पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है । हमेशा से यह कहा जाता है की हमे एक मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड ही बनाना चाहिए ।


Password को हिन्दी में क्या कहते है ? | Password in Hindi

पासवर्ड के लिए हिन्दी में कोई आधिकारिक शब्द नही है जिसका उपयोग किया जाता हो । आमतौर पर लोग हिन्दी में भी इसे ‘पासवर्ड’ ही कहते है । लेकिन अगर Password को हिन्दी में बोलना है तो इसका अनुवाद करके देख सकते है, जो कुछ इस प्रकार हो सकता है –

Pass = अनुमति पत्र या स्वीकृति पत्र

Word = शब्द


 
Password = अनुमति शब्द या स्वीकृति शब्द

इस तरह अगर Password का हिन्दी अनुवाद करे तो पासवर्ड को हिन्दी में अनुमति शब्द या स्वीकृति शब्द कहा जा सकता है ।

रीटाइप पासवर्ड का मतलब क्या होता है ? | Retype Password Meaning in Hindi

अगर आप किसी साइट, App या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बना रहे है तो इसमें Retype password का बॉक्स दिया होता है । इसका मतलब आपको पासवर्ड दोबारा से टाइप करना होता है ताकि पासवर्ड रखने में कोई गलती ना हो ।

पासवर्ड हिंट का मतलब | Password Hint Meaning in Hindi

कई बार यूजर जब अपना पासवर्ड भूल जाते है तो Password hint से उन्हें पासवर्ड याद करने में आसानी होती है । इसके अलावा अकाउंट रिकवर करने में भी पासवर्ड हिंट का इस्तेमाल होता है । कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाते समय या बाद में पासवर्ड हिंट रखने का ऑप्शन होता है ।

टेम्पररी पासवर्ड क्या है ? | Temporary Password Meaning in Hindi

Temporary password का मतलब ऐसा पासवर्ड होता है जो अस्थायी तौर पर रखा जाता है, यानी यह पासवर्ड कुछ समय के लिए ही रखा जाता है । आमतौर पर टेम्पररी पासवर्ड को एक बार उपयोग करने के बाद इसे बदलना होता है ।

उम्मीद है की आपको पासवर्ड और Password के Hindi Meaning के बारे में यह जानकारी अच्छी लगी होगी । अगर आपको पासवर्ड को लेकर यह जानकारी पसंद आई है तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों से शेयर जरूर करे ।

और पढ़े –

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...