Skip to main content

फोन में Reboot का मतलब क्या होता है ? | Reboot Meaning in Hindi

Reboot Meaning या रिबूट अर्थ के बारे में आज हम यहाँ विस्तार से जानेंगे । जब भी आप अपने मोबाईल या Smartphone की Power Button को कुछ समय के लिए दबाकर रखते है, तो फोन की स्क्रीन पर 3-4 ऑप्शन देखने को मिलते है, जिसमें से एक Reboot करने का ऑप्शन होता हैं ।

पावर बटन से Phone को On या Off करना तो सभी लोग जानते है, लेकिन Reboot करने का मतलब क्या होता है यह आमतौर पर बहुत कम लोगों को पता होता हैं।

लगभग सभी स्मार्टफोन में Phone Reboot करने का ऑप्शन होता है, जो किसी भी फोन का एक काफी उपयोगी फीचर होता हैं। तो आइए शुरुआत से जानते है कि, आखिर Reboot Meaning यानी रिबूट का अर्थ क्या होता है ।

इसके अलावा यह भी जानेंगे कि रिबूट करने से क्या होता है और यह स्मार्टफोन के लिए कैसे उपयोगी और फायदेमंद फीचर होता हैं ।

रिबूट का मतलब क्या होता है ? | Reboot Meaning in Phone

Reboot करने का मतलब किसी फोन या डिवाइस को स्विच ऑफ (बंद) और स्विच ऑन (चालू ) करना होता हैं। रिबूट करना यह किसी Phone को अपनी बूट प्रक्रिया को क्रियान्वित करने के लिए, डिवाइस को प्रभावी ढंग से दोबारा शुरू करने और ऑपरेटिंग सिस्टम को फिर से लोड करने के लिए उत्तरदायी होता हैं।

आसान शब्दों में रिबूट करना आपके फोन या डिवाइस को Restart यानी बंद करके शुरू करने के अलावा कुछ नहीं हैं। Phone Reboot करने से आपके मोबाइल फोन का कोई भी डेटा नहीं मिटता है और ना ही कोई फाइल डिलीट होती हैं। अपने फोन को रिबूट करना मतलब केवल इसे बंद करना और इसे वापस से चालू करना हैं।

रिबूट करना पुनः आरम्भ करने के समान है, इसका मतलब दोबारा शुरुआत करना होता हैं। किसी भी डिवाइस को Reboot करने के पीछे का उद्देश्य ऑपरेटिंग सिस्टम को बंद करना और फिर से शुरू करना होता हैं।


Reboot करने से क्या होता है ?
रिबूट करना कभी-कभी Apps को इंस्टॉल करने, ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स को इंस्टॉल करने, किसी Bug से उबरने या हार्डवेयर उपकरणों को फिर से आरंभ करने के लिए आवश्यक होता हैं।


 
अपने कंप्यूटर या मोबाईल डिवाइस को बंद करना और वापस से शुरू करना ही कंप्यूटर को Reboot करना कहलाता हैं। स्विच ऑफ करने पर कंप्यूटर या मोबाईल के सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बंद हो जाते है और Reboot की प्रक्रिया शुरू हो जाती हैं।

जैसे ही रिबूट की प्रक्रिया सम्पन्न हो जाती है आपको डिवाइस शुरू हो जाता हैं। रिबूटिंग आपके कंप्यूटर/मोबाईल को कुशलतापूर्वक चलाने में मदद करता है ।

 
Reboot और Reset में क्या अंतर है ?
Reset करने का मतलब है कि, डिवाइस को उस स्थिति में वापस ले जाना, जिसमें उसे कंपनी में बनाकर छोड़ा होता हैं। रीसेट करना आपके सभी व्यक्तिगत डेटा को मिटा देता हैं। रिसेट करने पर जो शेष डेटा बचता है, वह कंपनी द्वारा डिफॉल्ट रूप से सेट किया हुआ डेटा होता है, जो डिवाइस का अपना खुद का डेटा होता हैं।

वहीं रिबूट करना मतलब डिवाइस को बंद करना और दोबारा शुरू करना होता है, जिसमें किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत डेटा को नुकसान नही होता हैं ।

Reboot और Restart में क्या अंतर है ?
रिबूट और रिस्टार्ट के बीच का अंतर यह है कि Reboot कंप्यूटिंग में एक कंप्यूटर या फोन की बूट प्रक्रिया को निष्पादित करने के लिए होता हैं। यह प्रभावी रूप से कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने और ऑपरेटिंग सिस्टम को फिर से लोड करने का कारण बनता हैं। वही Restart करना मतलब आमतौर पर डिवाइस को बंद और चालू करना होता हैं।

रिबूट करने पर डिवाइस में किसी भी प्रकार की कैश मेमोरी या RAM स्टोर नहीं रहती है जबकि, रीस्टार्ट करने पर डिवाइस की कैश या RAM मेमोरी यथावत बनी रहती हैं ।। यदि आपका डिवाइस धीरे काम कर रहा है या समस्या पैदा कर रहा है, तो रिबूट करने से Device Performance बढ़ जाती हैं।

फोन को Reboot कैसे करते है ?

फ़ोन को रिबूट करना बहुत ही आसान हैं। मोबाईल फ़ोन को रिबूट करने के लिए आपको फ़ोन के पावर बटन को प्रेस करना होता हैं। पावर बटन प्रेस करने के बाद स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन्स आते है, उनमें एक ऑप्शन ‘Reboot’ का होता हैं।

Reboot के ऑप्शन को दबाकर आप अपने फ़ोन को आसानी से रिबूट कर सकते हैं। ऑप्शन दबाने के कुछ ही देर में आपका फ़ोन रिबूट होकर वापस शुरू हो जाता है और पहले की तुलना में बेहतर तरीके से काम करने लगता हैं।

यह भी जानिए –

» फोन की बैटरी में mAh का मतलब क्या होता है ?

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...