Skip to main content

स्टेटिक और डायनामिक वेबसाइट – Static or Dynamic Website in Hindi

Static Website और Dynamic Website का नाम आपने सुना ही होगा । आजकल इंटरनेट का जमाना है और लोग अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर से कई सारी वेबसाइट पर जाते है । आमतौर पर वेबसाइट को दो प्रकार में विभाजित किया जाता है, जो कि Static Website और Dynamic Website है ।

इसके अलावा वेबसाइट बनाते समय बहुत से लोगों के सामने Static Website या Dynamic Website बनाने का ऑप्शन होता है । लेकिन स्टेटिक और डायनामिक वेबसाइट किसे कहते है और इनमें क्या अंतर होता है, इसकी जानकारी लोगों को नही होती है । आज हम आपको शुरुआत से Static और Dynamic Website के बारे मेंं बताने जा रहे है । तो आइए इसके बारे मेंं जानते है –

Contents
1. स्टेटिक वेबसाइट क्या होती है ? – Static Website Meaning in Hindi
2. डायनामिक वेबसाइट क्या होती है ? – Dynamic Website Meaning in Hindi
3. स्टेटिक वेबसाइट और डायनामिक वेबसाइट में अंतर
Static Website Meaning in Hindi

स्टेटिक वेबसाइट क्या होती है ? – Static Website Meaning in Hindi
स्टेटिक वेबसाइट किसी वेबसाइट का एक सबसे सामान्य प्रकार होता है, जिसमे वेब पेज और कंटेंट की मात्रा सीमित होती है । इस प्रकार की वेबसाइट में सभी यूजर को एक जैसा ही कंटेंट दिखाया जाता है । इसके अलावा आमतौर पर स्टेटिक वेबसाइट में HTML का उपयोग होता है, जिसके चलते स्टेटिक वेबसाइट को बनाना और Host करना भी ज्यादा आसान होता है ।


 
यह भी जानिए – 



डायनामिक वेबसाइट क्या होती है ? – Dynamic Website Meaning in Hindi

Dynamic Websites सामान्य वेबसाइट से अलग होती है जिसमे यूजर के हिसाब से कंटेंट बदल सकता है । इसमें HTML के साथ अन्य वेब प्रोग्रामिंग और डेटाबेस डिजाइन का भी उपयोग होता है, जिसके चलते Dynamic Website को शुरुआत से बनाने में मेहनत लगती है और इसे Host करना भी महंगा होता है ।

स्टेटिक वेबसाइट और डायनामिक वेबसाइट में अंतर

स्टेटिक वेबसाइट ( Static Website ) डायनामिक वेबसाइट ( Dynamic Website )
इसमें कंटेंट पहले से बना                 इसमें नया कंटेंट काफी 
होता है जो हर बार पेज लोड            जल्दी बन जाता है और बार 
होने पर बदलता नही है ।                 बार बदल सकता है ।
          
इसका कंटेंट साइट पर आने            इसमें अलग अलग यूजर को
वाले हर यूजर के लिए एक             जगह, समय, भाषा जैसी
जैसा ही रहता है और यूजर            परिस्थितियों के अनुसार
की अलग अलग गतिविधि              अलग कंटेंट दिखाया जा
के अनुसार कंटेंट नही                    सकता है ।
बदलता है ।

इसमें वेब पेज सीमित होते                इसमें काफी सारे वेब पेज
है, जो अपने एक विशेष                   होते है और नए पेज काफी
Layout के साथ होते है ।                जल्दी यानी Real Time में
                                                  भी बन कर तैयार हो जाते है ।

ऐसी वेबसाइट में Client                 इसमें Client Side के
Side HTML और CSS                साथ Server Side
का उपयोग होता है ।                      Scripting Language
                                                  का भी उपयोग होता है,
                                                  जिनमे PHP, JavaScript,
                                                 ASP आदि शामिल हो
                                                 सकती है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...