Skip to main content

टीवी स्टिक क्या है ? मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस – TV Stick meaning in Hindi

TV Stick डिवाइस आजकल काफी ऑनलाइन स्टोर पर देखने को मिल रहे है । हाई स्पीड इंटरनेट के साथ अब Video Streaming का उपयोग काफी बढ़ गया है । बहुत से लोकप्रिय ब्रांड अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस या टीवी स्टिक लॉन्च कर रहे है । कई टीवी स्टिक डिवाइस जैसे Amazon Fire TV, Chromecast और MI TV Stick काफी लोकप्रिय हो रहे है ।

बहुत से लोगों के लिए Media Streaming Device या टीवी स्टिक नए है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नही है । TV Stick क्या है और यह क्या काम करता है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है ।
टीवी स्टिक का मतलब क्या है ? | TV Stick Meaning in Hindi

TV Stick एक छोटे आकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिसका उपयोग टीवी पर मीडिया स्ट्रीमिंग करने के लिए किया जाता है । इसे Media Streaming Device भी कहा जाता है ।


 
आजकल बाजार में ज्यादातर स्मार्ट टीवी उपलब्ध है, जिनमे काफी सारे स्मार्ट फीचर्स और Streaming Services का सपोर्ट पहले से ही मिलता है । लेकिन बहुत से पुराने LCD TV या नए LED TV में टेलीविजन में स्ट्रीमिंग ऐप नही चल पाती है, जिन्हें Non-Smart TV भी कहा जाता है । ऐसे टीवी के लिए TV Stick डिवाइस काफी काम का होता है ।

TV Stick डिवाइस क्या काम करता है ?

टीवी स्टिक डिवाइस के साथ किसी साधारण LED TV को एक Smart TV में बदला जा सकता है । TV Stick में प्रोसेसर और इनबिल्ट मेमोरी दी होती है, जिससे अच्छी परफॉर्मेंस के साथ हाई क्वालिटी कंटेंट देख पाते है । टीवी स्टिक को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है । इसके जरिए Netflix जैसी बहुत सी स्ट्रीमिंग सर्विस या चैनल देखे जा सकते है और साथ ही कई स्मार्ट फीचर्स का उपयोग भी किया जा सकता है ।
TV Stick के जरिए एक साधारण से टीवी में बहुत से टीवी शो, मूवी, गेम, एप आदि चला सकते है । इसके जरिए कई लोकप्रिय OTT Apps पर उपलब्ध कंटेंट देखे जा सकते है ।


 
जानिए – 


टीवी स्टिक का उपयोग कैसे करते है ?

TV Stick ऐसे सभी टीवी में उपयोग कर सकते है जिनमे HDMI Input दिया होता है । इस डिवाइस को TV के HDMI Slot से कनेक्ट किया जा सकता है और इसके बाद इसे इंटरनेट से कनेक्ट कर टीवी पर स्ट्रीमिंग की जा सकती है । इसमें हाई क्वालिटी जैसे HD या 4K HDR में कंटेंट देखने के लिए एक अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है । टीवी स्टिक के साथ एक रिमोट दिया जाता है ।


 
आजकल कई TV Stick में Chromecast built-in दिया जा रहा है, जिसके जरिए अपने स्मार्टफोन को टीवी पर Cast किया जा सकता है और फोन के कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देख सकते है ।

TV Stick में कुछ OTT Apps भी पहले से दी जाती है और नई Apps को Apps Store से इंस्टॉल किया जा सकता है ।

यह भी जानिए –

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...