Skip to main content

ब्लूटूथ इयरफोन में TWS क्या है ? – TWS Full Form, Meaning

TWS टेक्नोलॉजी Bluetooth Headphones, Earphones और Earbuds से सम्बंधित है । पिछले कुछ समय मे TWS ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ कई ऑडियो प्रोडक्ट आए है और लोग इन्हें काफी पसंद भी कर रहे है ।

आपने भी ब्लूटूथ इयरफोन या Earbuds खरीदते समय कुछ इयरफोन में TWS नाम का फीचर जरूर देखा होगा । लेकिन काफी लोग TWS का नाम पहली बार सुन रहे है और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नही है । इस आर्टिकल में आज हम आपको इसी Bluetooth Earphones, Speakers में उपयोग होने वाली TWS टेक्नोलॉजी के बारे में बताने वाले है । तो आइए शुरुआत से TWS के बारे में जानते है –

Contents
1. TWS का फुल फॉर्म क्या होता है ? – TWS Full Form
2. TWS का मतलब क्या है ? – TWS Meaning in Hindi
3. TWS Earbuds क्या होते है ?

TWS का फुल फॉर्म क्या होता है ? – TWS Full Form
ब्लूटूथ इयरफोन या स्पीकर में TWS का फुल फॉर्म True Wireless Stereo होता है । आजकल TWS के साथ आने वाले Bluetooth Earphones काफी लोकप्रिय हो रहे है ।
TWS का मतलब क्या है ? – TWS Meaning in Hindi

TWS यानी True Wireless Stereo एक टेक्नोलॉजी है जिसके द्वारा Bluetooth से दो ऑडियो डिवाइस को एक साथ कनेक्ट किया जा सकता है, जिनमे Left Channel और Right Channel को अलग अलग चलाया जा सकता है ।

यह भी जानिए –



TWS Earbuds क्या होते है ?

TWS Earbuds को True Wireless Earphones भी कहा जाता है, जो TWS Technology पर आधारित होते है । यह आकार में छोटे और हल्के वायरलेस इयरफोन होते है जिसके दो भाग एक दूसरे से जुड़े हुए नही होते है और दोनो कान में अलग अलग लगाए जाते है ।
किसी सामान्य Wireless Earphone के मुकाबले True Wireless Earphones को इस तरह बनाया जाता है कि इसके साथ कोई वायर नही होता है और ना ही इसके कान में लगने वाले दोनों हिस्से एक दूसरे से वायर के जरिए जुड़े होते है ।

किसी TWS Earbuds को पहनना काफी आरामदायक होता है । इन्हें पहनने पर काफी खुला महसूस होता है, हिलने डुलने में आसानी होती है । इन्हें चलते हुए, दौड़ते हुए या कोई भी काम करते हुए भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है ।
TWS Bluetooth Earbuds के साथ एक Carry Case या Charging Case भी दिया जाता है, जिसे इन Earbuds को रखने के लिए और चार्जिंग करने के लिए उपयोग किया जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...