Skip to main content

UPI Pin कैसे बनाएं ? यूपीआई पिन क्या होता है

UPI App ( यूपीआई / उपि ) का उपयोग बहुत से लोग कर रहे है और कोई भी यूपीआई एप का उपयोग करने के लिए हमें UPI Pin की जरूरत पड़ती है । UPI Apps में यूपीआई पिन डालकर एक क्लिक में आसानी से ट्रांसेक्शन पूरा किया जा सकता है ।

बहुत सी यूपीआई एप जैसे Bhim UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm या Amazon Pay आदि में यूपीआई की मदद से पैसे भेजना, दुकानदार को पेमेंट, बिल पेमेंट, ऑनलाइन पेमेंट आदि कर सकते है।

जब आप यूपीआई एप इनस्टॉल करते है, तो इसमें अपना बैंक सेलेक्ट करने के बाद अपना एक यूपीआई पिन बनाया जाता है । यह यूपीआई पिन आपकी यूपीआई एप से कोई भी ट्रांसेक्शन करने के लिए जरूरी होता है । आइए जानते है की यह यूपीआई पिन क्या होता है और UPI Pin कैसे बनाते हैं ।

UPI या यूपीआई पेमेंट सिस्टम ( Unified Payment Interface ) एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है जो NPCI (National Payment Corporation of India) के द्वारा बनाया गया है । UPI के आने के बाद डिजिटल पेमेंट काफी आसान हो गया है । आज के समय मे हर बैंक यूपीआई पेमेंट की सुविधा दे रहे है । सभी बैंकों की अपनी यूपीआई एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है ।


 
Contents
1. यूपीआई पिन क्या होता है ? | What is UPI Pin in Hindi
2. यूपीआई पिन कैसे बनाएं ? How to set UPI Pin
3. यूपीआई पिन कैसे बनाते है पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप –
4. यूपीआई पिन का उपयोग कहा होता है ? | UPI Pin Uses

यूपीआई पिन क्या होता है ? | What is UPI Pin in Hindi
Upi pin kya hota hai

UPI Pin का मतलब UPI App में उपयोग होने वाला एक पासवर्ड कोड या पिन होता है । यूपीआई पिन कोड किसी पासवर्ड की तरह 4 या 6 अंको वाली एक पिन होती है, यूपीआई के द्वारा कोई भी लेनदेन या ट्रांसेक्शन के लिए आपको यूपीआई एप में यह पिन या यूपीआई कोड डालना होता है ।

अगर आपने भी किसी यूपीआई एप को इनस्टॉल किया है, तो आप यूपीआई पिन सेट करने के साथ अपना बैंक अकाउंट ऐड कर सकते है और यूपीआई के द्वारा कई प्रकार के Online Transaction कर सकते है ।

यूपीआई पिन कैसे बनाएं ? How to set UPI Pin

यूपीआई पिन सेट करने से पहले यह ध्यान रखें की किसी भी यूपीआई एप में अपना बैंक अकाउंट सफलतापूर्वक जोड़ने के लिए और यूपीआई पिन सेट करने के लिए इन चीजों का होना जरूरी है –


 
बैंक अकाउंट
मोबाइल नंबर जो आपके बैंक में आपके खाते से लिंक हो ।
डेबिट कार्ड या एटीएम कार्ड 
स्मार्टफोन जिसमे इंटरनेट उपलब्ध हो ।
अगर यह सब आपके पास मौजुद है तो अब आप यूपीआई पिन कोई भी यूपीआई एप के द्वारा बना सकते है । एक बार अपने Bank Account का यूपीआई पिन सेट करने के बाद दूसरी यूपीआई एप में भी यही पिन चल सकता है ।


 
यूपीआई पिन कैसे बनाते है पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप – 

सबसे पहले आपको अपने फ़ोन के अंदर प्लेस्टोर से कोई भी यूपीआई एप इंस्टॉल करना है । जैसे Bhim UPI, Google Pay, PhonePe, Paytm या आपके बैंक की यूपीआई एप, कोई भी एप इनस्टॉल की जा सकती हैं । ध्यान रखे की आप कोई भी यूपीआई एप अपने स्मार्टफोन में PlayStore से ही इनस्टॉल करे । कही भी बाहरी स्त्रोतों से डाऊनलोड या इंस्टॉल करने से बचे ।
यूपीआई एप इंस्टाल करने के बाद उसे खोले, एप में फ़ोन की परमिशन मांगने पर एक्सेप्ट करे । इसके बाद उसमें अपनी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा ।
UPI Registration करते समय या रजिस्ट्रेशन के बाद में आपको सभी बैंक की लिस्ट दिखेगी, जिसमे से आपको अपना बैंक का नाम सेलेक्ट करना होगा । आप इसे बाद में यूपीआई एप के अंदर मौजूद Add Bank Account ऑप्शन में जाकर भी अपना बैंक सेलेक्ट कर सकते है ।
इसके बाद आपके मोबाइल से लिंक बैंक अकाउंट के कन्फर्मेशन के लिए आपके फोन से एक मैसेज जायेगा ।अगर आपके फोन में दो सिम है तो सिम सेलेक्ट करने का ऑप्शन आ सकता है।
इसके बाद उस बैंक में मौजूद आपके बैंक अकाउंट की जानकारी दिखेगी । अब आगे Proceed या Continue पर क्लिक कर बैंक अकाउंट कन्फर्म करना होगा ।
इसके बाद सेट यूपीआई पिन पर क्लिक करना होगा । अब आपको आपके डेबिट कार्ड की जानकारी डालना होगा , जिसमे कार्ड के ऊपर दिए अंको में से आखिरी 6 अंक और कार्ड पर दी गई एक्सपायरी डेट को डालना होता है।
इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड का मैसेज आएगा । यूपीआई एप में यह ओटीपी डालने के साथ, इसमें नीचे आपको 6 अंको का एप यूपीआई पिन डालना होगा, जो भी आप रखना चाहते है ।
इसके बाद Continue पर क्लिक करने के बाद आपका यूपीआई पिन सेट हो जाएगा ।
अब आपका बैंक अकाउंट यूपीआई एप में ऐड हो जाएगा और आपका एक VPA ( वर्चुअल पेमेंट एड्रेस) और QR Code भी बन जाता है।

यूपीआई पिन का उपयोग कहा होता है ? | UPI Pin Uses

यूपीआई पिन का उपयोग किसी भी यूपीआई एप से Money Transfer (Send Money) केे लिए या यूपीआई एड्रेस से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिये होता है ।


 
जैसे मान लीजिए आपको किसी दुकान में UPI से Online Payment करना है, तो UPI App में कोड स्कैन कर यही UPI Pin डालना होगा ।

यूपीआई एप से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए Check Balance ऑप्शन में भी UPI Pin डालना होता है, इसके बाद अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक किया जा सकता है ।

इसके अलावा किसी UPI App से Mobile Recharge, Utility Bill Payment करने, Bus Train Ticket या Flight Ticket Booking जैसी चीजों का पेमेंट यूपीआई से करने के लिए भी यूपीआई पिन की जरूरत होती है ।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी मिल गई होगी कि UPI Pin क्या होता है और यूपीआई पिन कैसे बनाते हैं । यूपीआई के बारे में कोई अन्य जानकारी के लिए आप नीचे कमेंट कर सकते है ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...