Skip to main content

वेबिनार क्या होता है ? पूरी जानकारी – Webinar Means in Hindi

Webinar इंटरनेट पर काफी ज्यादा देखने को मिल रहे है और आजकल कई अलग अलग प्रकार के वेबिनार आयोजित किए जा रहे है ।

हालांकि बहुत से अभी यह समझ नही पाते है कि आखिर वेबिनार क्या होता है या Webinar Meaning क्या है ।

किसी Webinar को लेकर आमतौर पर हमें सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने को मिलती है, जिसमे किसी कंपनी या व्यक्ति के द्वारा किसी विषय पर Webinar आयोजित करने के बारे में जानकारी दी जाती है ।

बहुत से लोगों के लिए अभी Webinar एक नया शब्द है जिसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नही होती है । तो आइए जानते है की Webinar का मतलब क्या होता है या इसका हिन्दी अर्थ क्या है ।

Contents


वेबिनार का मतलब क्या है ? Webinar Hindi Meaning
Webinar का मतलब इंटरनेट पर होने वाली ऑनलाइन मीटिंग, प्रेजेंटेशन या सेमिनार होता है । वेबिनार शब्द वेब और सेमिनार इन दो शब्दों से मिलकर बना है ।

वेबिनार का अर्थ एक प्रकार का इवेंट होता है जो इंटरनेट पर प्रसारित किया जाता है और इसे लोग अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर देखते है ।

किसी वेबिनार का आयोजन शिक्षण, बिजनेस या अन्य उद्देश्य के लिए किया जा सकता है । यह आयोजक (Host) और दुनिया मे कही भी बैठे दर्शकों को एक दूसरे से मिलाने का जरिया है ।


 
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की वेबिनार को आयोजित करने के लिए किसी जगह की जरूरत नही पड़ती और दर्शक किसी भी जगह से इसमें शामिल हो सकते है ।

वेबिनार के लिए कई सॉफ्टवेयर, एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध है, जो ज्यादातर फ्री फीचर्स के साथ आते है या कुछ विशेष शुल्क पर अपनी सर्विस देते है ।

Webinar के प्रकार 
आमतौर पर वेबिनार दो प्रकार के होते है –
 
लाइव वेबिनार

इस तरह के Webinar में होस्ट सीधे दर्शकों के सामने लाइव आकर वेबिनार करते है । इसमें दर्शकों के सवालों का जवाब दिया जा सकता है । ऑनलाइन क्लास, बिजनेस मीटिंग, ट्रेनिंग आदि के लिए इस प्रकार का वेबिनार रखा जाता है ।

पहले से रिकॉर्ड वेबिनार

अगर लाइव वेबिनार नही करना है तो होस्ट पहले से वीडियो रिकॉर्ड कर वेबिनार में दिखा सकते है । इसमें पहले वीडियो को अच्छी तरह एडिट कर सकते है और बाद में वेबिनार के रूप में दिखा सकते है ।

Webinar के फीचर्स
जिस तरह किसी ऑफलाइन इवेंट में दर्शक सवाल जवाब करते है, वैसे ही Webinar में भी सवाल पूछने या मैसेज करने का भी फीचर मिलता है । इसके अलावा भी वेबिनार में कई ऐसे फीचर मिलते है जो आयोजक और दर्शकों को बेहतर अनुभव देते है ।

 
मैसेज के अलावा इसमें वास्तविक समय मे बात करने के लिए Voice Chat का ऑप्शन भी मिलता है । वेबिनार में आप सीधे होस्ट से बात कर सकते है ।

कई Webinar प्लेटफॉर्म द्वारा Polls बनाने का ऑप्शन मिलता है, जिसका उपयोग दर्शकों की राय जानने या सर्वे के उद्देश्य से किया जा सकता है ।

आयोजक को अपने कंप्यूटर की स्क्रीन वेबिनार में दिखाने का ऑप्शन मिलता है और इससे Slideshow के द्वारा प्रेजेंटेशन किया जा सकता है । Webinar को रिकॉर्ड कर डिवाइस में Save किया जा सकता है ।

सेमिनार और वेबिनार में क्या अंतर है ?
किसी सेमिनार और वेबिनार में अंतर बहुत है । आमतौर पर सेमिनार का आयोजन पर Offline होता है जो किसी स्थान पर आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम होता है ।

इसमें आयोजक या Host और दर्शक या श्रोता एक ही जगह पर उपस्थित होते है और आमने सामने पूरा कार्यक्रम चलता है । इसमें सेमिनार के आयोजन जगह पर उपस्थित लोग ही से सुन या देख सकते है ।

जबकि वेबिनार का आयोजन Online होता है, जो किसी स्थान तके सीमित नही रहता, क्योकि यह इंटरनेट पर प्रसारित होता है ।

इसमें Host इंटरनेट, कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर के द्वारा किसी भी जगह से इसका आयोजन करता है और दर्शक या श्रोता भी इसमें कही भी रहकर इसमें शामिल हो सकते है ।

Webinar कैसे करें ?
किसी वेबिनार का आयोजन करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होती है ।

इंटरनेट कनेक्टिविटी
•स्मार्टफोन या कंप्यूटर, लैपटॉप
•वीडियो कॉफ्रेसिंग एप या सॉफ्टवेयर
•Presentation सॉफ्टवेयर ( वैकल्पिक, आवश्यकता के अनुरूप )
इसी के साथ वेबिनार में जो लोग शामिल होना चाहते है, उनके पास भी स्मार्टफोन या कंप्यूटर, लैपटॉप होना चाहिए, जिसमे इंटरनेट की सुविधा हो और साथ मे कोई Video Conferencing App इंस्टॉल हो । आजकल कई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप या सॉफ्टवेयर फ्री में उपलब्ध है, जिनमे कई सारी सुविधाएं भी मिलती है ।

वेबिनार किस विषय पर करना है, इसके लिए Host के पास अपने विषय की पूरी तैयारी होना चाहिए और जिसमे एक मजबूत स्क्रिप्ट या लाइव वेबिनार का प्रारूप तैयार किया जा सकता है ।

होस्ट चाहे तो पहले से वीडियो बनाकर वेबिनार में प्रदर्शित कर सकते है, जिसमे सामग्री तैयार करने में आसानी होती है, लेकिन इसमें श्रोताओं को कुछ असुविधाएं भी हो सकती है ।

इसके अलावा आपको वेबिनार के आयोजन के लिए ऐसे डिवाइस का उपयोग करना चाहिए, जिसमें कैमरा और माइक्रोफोन अच्छा हो यानी ज्यादा खराब ना हो । साथ ही ऐसी जगह पर लाइव होना चाहिए जहाँ रोशनी अच्छी हो, शोर ना हो और वेबिनार के बीच मे आपको कोई परेशान ना कर पाए ।

उम्मीद है की अब आपको Webinar का हिन्दी Meaning और इसके बारे में जानकारी मिल गई होंगी ।

यह भी जानिए –

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...