Skip to main content

Whatsapp QR Code फीचर का ऐसे करे इस्तेमाल, अब आसानी से शेयर करे अपना नंबर

WhatsApp द्वारा हाल ही में QR Code फीचर सहित कुछ नए फीचर पेश किए गए है । यह फीचर्स यूजर को आने वाले कुछ हफ़्तों में मिलना शुरू हो जाएंगे । आज हम जानेंगे की WhatsApp का नया QR Code फीचर कैसे काम करता है और आप अपना QR कोड बनाकर अपने दोस्तों को कैसे शेयर कर सकते है ।

WhatsApp का QR Code फीचर क्या है ?

व्हाट्सएप्प ने कुछ नए फीचर्स अपनी एप में दिए है जिसमे QR Code शामिल है । अब WhatsApp यूजर ऐप में अपना QR कोड बना सकते है और अपने दोस्तों को शेयर कर सकते है ।

आपके QR Code को स्कैन कर दूसरे यूजर आपका कांटेक्ट व्हाट्सएप्प में जोड़ सकते है । इस फीचर से व्हाट्सएप्प में नए कांटेक्ट को जोड़ने में आसानी होगी । पहले व्हाट्सएप्प पर किसी नए कांटेक्ट से चैट करने के लिए पहले उसका नंबर फोन में सेव करना पड़ता था, इसके बाद वह व्हाट्सएप्प में दिखता था ।


इस फीचर से यूजर अब अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जगह QR कोड भी शेयर कर सकते है और आसनी से अपना WhatsApp Contact शेयर कर सकते है ।

अपना WhatsApp QR Code कैसे निकाले ?

WhatsApp QR Code बनाने के लिए आपको यह आसान काम करना होगा ।

सबसे पहले आपको WhatsApp App को Play Store पर जाकर Update करना होगा ।
इसके बाद WhatsApp में ऊपर की ओर दिए 3 डॉट यानी Menu ऑप्शन पर जाना होगा ।
अब Settings में जाने पर आपको अपनी व्हाट्सएप्प प्रोफाइल फोटो के आगे एक QR Code का आइकॉन दिखेगा ।
इस आइकॉन पर जाने के बाद आपको अपना QR Code दिख जाएगा । यहाँ ऊपर दिए Share के आइकॉन पर जाकर क्यूआर कोड शेयर कर सकते है । इस QR कोड को कोई भी WhatsApp में स्कैन करता है तो उसे आपका contact मिल जाएगा ।

WhatsApp QR Code कैसे Scan करें ?

WhatsApp में QR Code ऑप्शन के आगे एक Scan Code का ऑप्शन दिखेगा ।

Scan Code में जाने के बाद अपने मोबाइल फोन से दूसरे का कोड स्कैन करे ।

इसके अलावा Scan ऑप्शन में फोन की गैलरी से भी कोड वाली इमेज सेलेस्ट कर स्कैन करने का ऑप्शन मिलता है ।

सीधे WhatsApp एप में Camera में जाकर भी किसी के QR कोड को स्कैन कर सकते है ।

जिससे आप दूसरे के QR Code को Scan कर सकते है और उनका Contact अपने व्हाट्सएप्प में जोड़ सकते है ।


अपना WhatsApp QR Code कैसे डिलीट करें ?

अगर आपने QR कोड किसी को शेयर किया है और आप नही चाहते है की उसे स्कैन किया जाए, तो WhatsApp ने इसके लिए भी एक ऑप्शन दिया है ।

WhatsApp में QR Code ऑप्शन के अंदर आपको ऊपर 3 डॉट वाले आइकॉन दिखेगा, इसमें Reset QR Code का ऑप्शन दिया गया है ।

इस ऑप्शन के उपयोग से आपका पहले वाला QR कोड काम नही करेगा और इसकी जगह आपके अकाउंट में एक नया QR कोड आ जाएगा ।

फिलहाल एप में अगर यह ऑप्शन नही दिख रहा है तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा । WhatsApp का यह QR Code फीचर आने वाले कुछ हफ़्तों में सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...