Skip to main content

वाइड एंगल कैमरा क्या होता है ? – Wide Angle Camera Meaning in Hindi

हम सभी लोग जानते है कि कैमरा आजकल हर किसी इंसान की जरूरत बन चुका हैं, फिर चाहें वह डिजिटल कैमरा हो या स्मार्टफोन कैमरा हो । आजकल Smartphone के कैमरे में काफी ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते है । साथ ही Wide angle camera Lens के साथ भी स्मार्टफोन आ रहे है ।

आज के समय हर कोई एक बेहतर कैमरा चाहता है और इसके लिए लोग आधुनिक कैमरा टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन या कैमरे का उपयोग भी कर रहें हैं ।

कैमरे भी अलग-अलग प्रकार के होते है, जिनके फीचर्स भी अलग होते हैं । इसके अलावा इन कैमरों का उपयोग भी विशेष रूप से अलग-अलग जगहों पर या स्थितियों में किया जाता हैं ।

लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के कैमरे जैसे – DSLR, टेलीफ़ोटो कैमरा, स्मार्टफोन कैमरा, मिररलेस कैमरा, वाइड एंगल कैमरा, एक्शन कैमरा आदि का उपयोग किया जाता हैं ।


 
यह सभी कैमरे अपने-अपने विशेष फीचर्स के लिए जाने जाते हैं । इन्ही में वाइड एंगल कैमरा एक ऐसा कैमरा है, जो आजकल लोगों द्वारा बहुत ही पसन्द किया जा रहा हैं । यह फोटोग्राफी के लिए सबसे बढ़िया कैमरा माना जाता हैं । अधिकांश फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर इस कैमरे का इस्तेमाल जरूर करते हैं ।

यह कैमरा एक हिसाब से बहुत उपयोगी तो है लेकिन क्या आप जानते है, आखिर यह वाइड एंगल कैमरा होता क्या है और इसके उपयोग क्या हैं, यह जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े ।


वाइड एंगल कैमरा क्या होता है ? | What Is Wide Angle Camera in Hindi

ऐसा कैमरा, जिसमें वाइड एंगल लेंस का उपयोग किया जाता है, उसे वाइड एंगल कैमरा कहते हैं । इसका मतलब यह कैमरा एक ही जगह से ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर कर सकता है और अधिक से अधिक दृश्य, लोगों या एरिया को कैप्चर कर सकता हैं । इसीलिए इसे वाइड एंगल कैमरा कहा जाता हैं ।


 

 
एक ही स्थान पर खड़े होकर किसी ग्रुप (जिसमें बहुत से लोग हो) का फोटो कैप्चर करने या लैंडस्केप फ़ोटो लेने या किसी स्ट्रीट की फोटो खिंचने के लिए जिस कैमरा का उपयोग किया जाता है, वहीं Wide Angle Camera कहलाता हैं ।

इस कैमरे की मदद से अधिक से अधिक जगह को एक ही पिक्चर में कवर किया जा सकता है, जो साधारण कैमरों की मदद से करना असंभव होता हैं ।

इस कैमरे का सबसे महत्वपूर्ण भाग इसका लेंस होता हैं । आजकल लगभग सभी महंगे स्मार्टफोन में वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता हैं । वही DSLR कैमरों में भी आसानी से वाइड एंगल लेंस लगाकर उपयोग किया जा सकता हैं ।


 
वाइड एंगल लेंस क्या होता है ? | Wide Angle Lens Meaning in Hindi

एक ही पिक्चर या फोटो में अधिक से अधिक चीजों को दिखाने या कवर करने के लिए जिस कैमरा लेंस का उपयोग किया जाता है, उसे Wide Angle Lens कहते हैं।

यह लेंस एक ही स्थान से अधिक जगह घेरने में सक्षम होता हैं। इसलिए क्योंकि, Wide Angle लेंस की फोकल लेंथ यह साधारण लेंस की फोकल लेंथ की तुलना में काफी कम होती हैं।

इस लेंस का उपयोग ऐसे स्थान पर किया जाता है, जहाँ पर फोटोग्राफर अपने निश्चित स्थान से पीछे नही हट सकता है और उसके पास जगह की कमी होती है या फोटो कैप्चर करते समय उसके पीछे बिल्कुल भी जगह नहीं होती हैं।

ऐसी स्थिति में ऑब्जेक्ट और लेंस के बीच दूरी बहुत कम होने पर भी यह लेंस काफी ज्यादा एरिया कैप्चर कर सकता है और आपको एक आकर्षक फोटो खिंच के दे सकता हैं ।

वाइड एंगल लेंस स्मार्टफोन कैमरों में भी लगा होता है और DSLR कैमरों में भी उपलब्ध होता हैं।

इस प्रकार आप वाइड एंगल लेंस कैमरे का उपयोग लैंड्सकैप फोटो शूट करने के लिए, स्ट्रीट फ़ोटो लेने के लिए, Cityscaps फोटोशूट के लिए, छोटे कमरे में ग्रुप फोटो लेने के लिए कर सकते हैं ।

यह भी जानिए –

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...