Megapixel Meaning in Hindi

अच्छा एक बात बताइए क्या आप मेगापिक्सल के बारे में जानते हैं कि Megapixel क्या होता है. और इसका किसी भी कैमरे में क्या-क्या काम होता है अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं आज आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की मेगापिक्सेल क्या होता है. हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अगर आप कभी भी कोई स्मार्टफोन खरीदते है तो आप यही कहेंगे की हमसे ज्यादा मेगापिक्सेल के बारे में कोन जानता है.
तो चलिए जानते हैं कि मेगापिक्सल क्या है आपको बता दू कि मेगापिक्सल को हम मिलियन पिक्सेल की शॉर्ट फॉर्म में कहते हैं। जी हां १ मेगापिक्सल का मतलब एक मिलियन पिक्सेल होता है. १ मिलियन को तो हम सभी जानते हैं की दस लाख को हम एक मिलियन कहते हैं. यानी 1 मेगापिक्सल में दस लाख पिक्सेल होते हैं. अब आपके मन में ये सवाल चल रहा होगा कि यह पिक्सेल क्या होता है तो चलिए साथ ही साथ हम इसे भी जान लेते है.
Pixel Meaning in Hindi

हर कैमरे में सबसे पीछे की तरफ एक सेंसर लगा होता है इस सेंसर में बहुत छोटे-छोटे पिक्सेल होते हैं इनमें से हर एक पिक्सेल लाइट कलर को कैप्चर करने की कैपेसिटी से रखता है. जब आप फोटो ले रहे होते हैं तो हर एक पिक्सेल कलर लाइट और कंट्रास्ट को कैप्चर करता है. जब सभी pixels आपस में जुड़ जाते हैं तो आपको एक पिक्चर दिखाई देती है.
वैसे आपको बता दें कि जितने ज्यादा बड़े पिक्सेल होंगे आपकी इमेज में उतनी ही क्लेरिटी देखने को मिलेगी। जब आप अपनी पिक्चर को जूम करके देखेंगे तो आपकी इमेज आपको उतनी ही बारीकी से दिखाई देगी. क्योंकि हर एक पिक्सेल ने छोटी से छोटी चीज को कैप्चर कर लिया है.
यह तो बात हो गई पिक्सेल कि अब आप जानना चाहेंगे कि एक मिलियन पिक्सेल क्या होता है तो आपको बता दें कि 1 मिलियन पिक्सेल का रेसलूशन 1152 * 864 होता है। यानी कि 1152 मल्टीप्लाई बाय 864 होता है। इस के सेंसर में 1152 पिक्सेल लंबाई में होंगे वही 864 फीट ऊंचाई में होंगे.
जब आप इनको मल्टीप्लाई कर देंगे तो दस लाख पिक्सेल की एक इमेज प्राप्त होगी इसलिए इस कैमरे को हम एक मिलियन पिक्सेल या 1 मेगापिक्सल का कैमरा कहते हैं. इसी तरह 2 मेगापिक्सल के कैमरे में 1600 * 1200 पिक्सल होंगे जब आप इनको भी मल्टीप्लाई करेंगे तो आपको करीब 2 मिलियन तक पिक्सेल प्राप्त होंगे.
जैसे-जैसे मेगापिक्सल का नंबर बढ़ाया जा रहा है तो सेंसर में भी पिक्सेल की संख्या बढ़ती जा रही है यहां पर हम आपको एक बताना चाहेंगे कि मान लीजिए एक फोन का कैमरा 8 मेगापिक्सल है और दूसरे का 12 मेगापिक्सल का है और दोनों पिक्सेल एक समान है तो आपको पिक्चर क्वालिटी इंप्रूवमेंट में ज्यादा फ़र्क़ देखने को नहीं मिलेगा. क्योंकि, सेंसर में मेगापिक्सल को और छोटा करके उसे 12 में बदल दिया गया है. लेकिन अगर मेगापिक्सल बढ़ने के साथ सेंसर कि साइज भी बढ़ती है तो इससे पिक्चर की क्वालिटी भी इम्प्रूव होती जाती है.
DSLR Meaning in Hindi

आइए जानते हैं हम DSLR क्या है और इसका कैमरा मोबाइल के कैमरे से बेहतर क्यों होता है। तो आप यह तो जान ही गए होंगे कि मेगापिक्सल क्या है इसके साथ ही यह भी पता चल गया होगा कि सेंसर की साइज बढ़ाने से ही कैमरे की पिक्चर क्वालिटी बढ़ती है.
यही कारण है कि DSLR का कैमरा मोबाइल के कैमरे से काफी बेहतर होता है क्योंकि डीएसएलआर का कैमरे का सेंसर मोबाइल के कैमरे के सेंसर के कंपैरिजन में कहीं ज्यादा बड़ा होता है. इसी के साथ DSLR कैमरे के सेंसर में बड़े पिक्सेल होते हैं जो ज्यादा इमेज क्वालिटी कैप्चर करने में मदद करते हैं.
तो किसी भी कैमरे में पिक्सेल की तुलना में सेंसर का साइज बड़ा होना चाहिए. अगर किसी 8 मेगापिक्सल कैमरे का सेंसर साइज 12 मेगापिक्सल के कैमरे से बड़ा है तो आपको 8 मेगापिक्सल कैमरे की इमेज क्वालिटी 12 मेगापिक्सल के कैमरे से काफी बेहतर मिलेगी.

Comments
Post a Comment