Skip to main content

No Cost EMI क्या हैं और इसके क्या फायदे हैं

No Cost EMI क्या हैं

No Cost EMI का मतलब होता हैं जब भी आप कुछ Product EMI पर खरीदते हैं तो उसमें आपको किसी भी प्रकार का ब्याज या Processing Fees नहीं लगती हैं जबकि साधारण ई एम आई के तहत आपको Product की Price के साथ ही Intrest तथा Processing फीस देनी पड़ती हैं।

जैसे मान लीजिये आप कोई 50,000 रुपये का Product EMI पर खरीदते हैं तो इसे 5000 रुपये की आसान 10 किश्तों में चूका सकते हैं इसमें आपको 1 रुपया भी ज्यादा देने की जरुरत नहीं हैं। जो Product की Price हैं आपको वही Pay करना पड़ेगा।

लेकिन आपको Monthly EMI कम ज्यादा करने का ऑप्शन मिल जाता हैं। जैसे 50,000 के Product की EMI को 10,000 की 5 किश्त या 2500 की 20 किश्त के रूप में जमा कर सकते हैं। अब आपको समझ में आ गया होगा की आखिर No Cost EMI कैसे काम करती हैं।

वहीँ अगर आप Normal EMI पर कोई Product लेते हैं तो आपको 50,000 के Product पर 5 से 7 हजार रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे जो की ब्याज और Processing Fees होती हैं और इन्हें आपकी Monthly EMI के अंदर ही जोड़ा जाता हैं।

No Cost EMI के क्या फायदे हैं

No Cost EMI में Customer का तो फायदा होता ही हैं पर E-Commerce कंपनियां तथा Credit Card कंपनियों का भी फायदा होता हैं क्योंकि किसी भी Product को EMI पर खरीदने के लिए हमारे पास Credit Card होना जरुरी हैं। और कस्टमर को मुख्य रूप से दो फायदे होते हैं

पहला उस प्रोडक्ट का सारा Amount एक साथ Pay नहीं करना पड़ता हैं और दूसरा किसी भी प्रकार का ब्याज और Processing Fees नहीं देना पड़ती हैं। जिससे Customer अगर किसी प्रोडक्ट को Cash में Afford नहीं कर सकता हैं तो उसे EMI पर खरीद सकता हैं।

वहीँ अगर ई-कॉमर्स कंपनियों के फायदे की बात करें तो ये कंपनियां अधिकतर उसी प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ई एम आई का ऑफर देती हैं जो काफी महँगे होते हैं या फिर जिनकी बिक्री कम होती हैं। जिसपर No Cost EMI का ऑफर देखकर कस्टमर अट्रैक्ट होकर उन्हें खरीद लेते हैं।

क्या No Cost EMI पर Product खरीदना चाहिए

अब बात आती हैं की आखिर क्या हमें No Cost EMI पर किसी भी Product को खरीदना चाहिए जिससे हमें फायदा हो तो हाँ आप Product को नो कॉस्ट ई एम आई पर खरीद सकते हैं लेकिन इससे पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी होना जरुरी हैं।

क्योंकि कई बार कंपनियां EMI पर लगने वाले ब्याज और Processing Fees को भी Product की Price में जोड़ देती हैं इसके बाद उस प्रोडक्ट को नो कॉस्ट ई एम आई पर बेचती हैं या फिर कई बार किसी Product पर Discont होने पर उसे NO Cost EMI के जरिये बेचने पर उस पर Discount नहीं दिया जाता हैं।

इसलिए किसी भी Website या Store से किसी भी प्रोडक्ट को No Cost EMI पर खरीदने से पहले उस Product की अलग-अलग जगह पर Price पता कर लें और जिस तरीके में आपका फायदा हो उसी तरीके से उस वस्तु को खरीदें।

और किसी भी Product को अपनी जरुरत के हिसाब से खरीदें No Cost EMI का ऑफर देखकर उसकी तरफ अट्रैक्ट ना होवे क्योंकि कोई भी कंपनी अपना Loss करके किसी भी प्रोडक्ट को नहीं बेचती हैं।

FAQs

नो कॉस्ट ईएमआई का क्या मतलब होता है?

नो कॉस्ट ईएमआई का मतलब जब आप किसी प्रोडक्ट को ई एम आई पर खरीदते हैं तो उस पर आपको किसी भी प्रकार का ब्याज या Processing Fees नहीं देनी पड़ती हैं। Product की जो प्राइस हैं उसे हम EMI में बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के Pay कर सकते हैं।

नो कॉस्ट ईएमआई में क्या फायदा है?

नो कॉस्ट ईएमआई के अंतर्गत आप बिना किसी ब्याज और प्रोसेसिंग फीस के प्रोडक्ट को EMI पर ले सकते हैं।

नो कॉस्ट ईएमआई पर ब्याज लगता है?

नहीं, नो कॉस्ट ईएमआई पर किसी भी प्रकार का कोई ब्याज नहीं लगता हैं।

ईएमआई और नो कॉस्ट ईएमआई में क्या अंतर है?

जब आप किसी प्रोडक्ट को नॉर्मल ईएमआई पर लेते हैं तो उसमें आपको प्रोडक्ट की प्राइस के अलावा ब्याज और प्रोसेसिंग फीस का चार्ज एक्स्ट्रा लगता हैं जबकि नो कॉस्ट ईएमआई के अंतर्गत आपको सिर्फ प्रोडक्ट की प्राइस ही देनी होती हैं यहाँ पर आपको ब्याज और प्रोसेसिंग फीस का चार्ज नहीं लगता हैं।

EMI का Full Form क्या होता हैं?

EMI का Full Form Equated Monthly Instalment होता हैं।

Conclusion

दोस्तों उम्मीद करता हूँ No Cost EMI क्या हैं और No Cost EMI के क्या फायदे हैं तथा किसी भी प्रोडक्ट को No Cost EMI पर खरीदने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए सभी के बारे में विस्तार से समझ में आ गया होगा।

अगर आपके पास Credit Card हैं और आप EMI पर Product खरीदने के शौक़ीन हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई बार कम्पनियाँ No Cost EMI का Offer दिखाकर ग्राहक को अपनी और आकर्षित करती हैं जबकि वे अपना प्रॉफिट पहले से प्रोडक्ट में जोड़ चुकी होती हैं।

दोस्तों जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिससे वे भी NO Cost EMI का मतलब अच्छे से समझ सके।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...