Skip to main content

Airtel SIM का Number कैसे निकालें। 5 Best तरीके

Airtel SIM का Number कैसे निकालें

दोस्तों Airtel के Number निकालने के हमें कई सारे तरीके मिल जाते हैं जैसे USSD Code द्वारा, SMS द्वारा और Customer Care में Call करके आदि, यहाँ हम इन सभी तरीको के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं। आपको जो भी तरीका पसंद आये उसका इस्तेमाल करके आप अपना नंबर निकाल सकते हैं।

तो चलिए Airtel का Number कैसे पता करें या Airtel का Number निकालने के तरीके विस्तार से जान लेते हैं।

1. USSD Code से Airtel SIM का Number कैसे पता करें

Airtel SIM का Number कैसे निकालेंAirtel SIM का Number कैसे पता करें Airtel का Number कैसे जानें एयरटेल नंबर चेक कोड क्या हैं

एयरटेल सिम का नंबर निकालने का यह सबसे आसान और बेहतरीन तरीका हैं इसमें आपको सिर्फ अपने Airtel Number से एक USSD Code डायल करना हैं जिससे आपका नंबर आपके सामने Display हो जायेगा।

इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल का डायल पैड ओपन करें इसके बाद *282# डायल करें। अब आपके सामने एक Flash Message Show होगा जिसमें आपका नंबर दिखाई देगा।

Airtel Number Check USSD Code :- *282#, *121#

2. Customer Care में Call करके Airtel का Number कैसे निकालें

दोस्तों दूसरे तरीके में आप एयरटेल के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके अपना नंबर जान सकते हैं। इसके लिए अपने Airtel Number से 198 या 121 पर कॉल करें और IVR द्वारा दिए निर्देशों को सही से फॉलो करके अपना नंबर जान सकते हैं। इसके लिए निचे बताये स्टेप को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने Airtel Number से 121 या 198 पर कॉल करें।
  2. इसके बाद भाषा और Prepaid या Postpaid में से अपनी सर्विस चुनें।
  3. अब अपना Number जानने का ऑप्शन चुनें।
  4. इसके बाद यहाँ पर आपका नंबर बोला जायेगा।

इस तरीके से आप कस्टमर केयर में कॉल करके IVR के माध्यम से अपना नंबर जान सकते हैं। यहाँ पर आप चाहे तो ग्राहक सलाहकार से बात करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं और उनसे अपना नंबर बताने को कह सकते हैं। आपको जो भी ऑप्शन उचित लगे उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. Airtel Thanks App से Airtel का Number कैसे जानें

Airtel SIM का Number कैसे निकालेंAirtel SIM का Number कैसे पता करें Airtel का Number कैसे जानें एयरटेल नंबर चेक कोड क्या हैं

जिस तरह से हमें Jio में My Jio App मिलता हैं उसी तरह से Airtel की तरफ से भी Airtel Thanks App Provide किया जाता हैं जहाँ से हम अपने Balance और Validity की जाँच के साथ ही एयरटेल की अन्य सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं। और

सबसे अच्छी बात तो यह हैं की हम यहाँ से अपना नंबर भी जान सकते हैं। इसलिए अगर आप भी एक एयरटेल कस्टमर हैं और अभी तक एयरटेल थैंक्स ऍप को इनस्टॉल नहीं किया हैं तो प्लेस्टोर से Download करके अपने नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद यहाँ से अपना नंबर जानने के लिए निचे बताये स्टेप को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले Airtel Thanks App को ओपन करें।
  2. इसके बाद Top Left में Profile का आइकॉन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  3. अब आपको सबसे ऊपर आपका नाम और Mobile Number दिखाई देगा।

दोस्तों इस तरीके से भी आप अपना नंबर पता कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपके मोबाइल में पहले से Airtel Thanks App Install और उस पर आपके नंबर से Registerd होना जरुरी हैं। तो चलिए अब हम अपने अगले तरीके के बारे में जान लेते हैं।

4. दूसरे को कॉल करके Airtel का Number कैसे निकालें

यदि आपको अपना एयरटेल का नंबर निकालना हैं तो आप अपने दोस्त या फॅमिली मेंबर को कॉल करके भी निकाल सकते हैं, इसके लिए सबसे पहले अपने एयरटेल नंबर से उस व्यक्ति के नंबर पर कॉल करें जो आपके पास में हो और फिर उस व्यक्ति के मोबाइल में आपका नंबर दिखने लग जायेगा।

लेकिन ध्यान रहें इसके लिए आपके नंबर पर रिचार्ज होना जरुरी हैं जिससे अगले व्यक्ति को कॉल लग सके, अगर आपके नंबर पर रिचार्ज नहीं हैं तो पहले रिचार्ज करवा लें या अन्य तरीको को फॉलो करके नंबर का पता करें।

5. Mobile की Settings से Airtel का Number कैसे जानें

Airtel SIM का Number कैसे निकालेंAirtel SIM का Number कैसे पता करें Airtel का Number कैसे जानें एयरटेल नंबर चेक कोड क्या हैं

दोस्तों अगर आप एक Android Mobile का इस्तेमाल करते हैं तो आपके मोबाइल की Settings में आपकी सिम का नंबर देखने को मिल जाता हैं। इसे देखने के लिए निचे बताये स्टेप को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल की Settings को ओपन करें।
  2. इसके बाद Mobile Networks के ऑप्शन में जाएँ।
  3. अब यहाँ पर आपकी सिम और Mobile Number दिखाई देंगे।

इस तरह से मोबाइल नंबर हमें लगभग सभी एंड्राइड मोबाइल में देखने को मिल जाते हैं लेकिन आपके मोबाइल में Mobile Networks की जगह Sim Cards & Mobile Networks या फिर कोई अन्य ऑप्शन देखने को मिल जायेगा। इसलिए इसे देखकर Confuse ना होवे।

दोस्तों यह कुछ ख़ास तरीके थे जिनके माध्यम से हम अपने एयरटेल का नंबर निकाल सकते हैं लेकिन इनके अलावा भी और कुछ तरीके हैं जहाँ से आप अपने नंबर निकाल सकते हैं जैसे- अगर आप Whatsapp, Facebook, Instagram और Telegram का इस्तेमाल करते हैं तो वहां से भी अपना नंबर जान सकते हैं।

FAQs

एयरटेल नंबर चेक कोड क्या हैं?

एयरटेल का नंबर चेक करने के लिए *121# या *282# डायल करें।

क्या Airtel Thanks ऐप से अपने एयरटेल सिम का नंबर निकाल सकते हैं?

हाँ, Airtel Thanks App से हम बहुत ही आसानी से अपना Airtel का नंबर निकाल सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों उम्मीद करता हूँ अब तक आपको समझ में आ गया होगा की Airtel SIM का Number कैसे निकालें, हमने यहाँ पर कुल 5 तरीके बताये हैं जिनके माध्यम से आप अपना या किसी भी Airtel User का नंबर पता कर सकते हैं। इसके अलावा हमने कुछ एडिशनल तरीके भी बताये हैं आप चाहे तो उनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिससे वे भी बिना किसी की मदद से अपने मोबाइल से अपना एयरटेल का नंबर चेक कर सके।

Comments

  1. बहुत अच्छा पोस्ट लिखा है आपने, आपका लिखने का तरीका बहुत अच्छा है अगर कोई ऑनलाइन रिचार्ज करना चाहता है तो काफी हेल्पफुल है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...