Skip to main content

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें 2023

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Gmail Id कहाँ-कहाँ Login हैं, इसमें दो स्तिथि सामने आती हैं, पहली किस-किस Device में तथा दूसरी किन Websites तथा Apps पर, हम यहाँ पर दोनों ही स्थितियों के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं तथा Computer और Mobile दोनों ही Device में Account Access Logout करना सिखाऊंगा।

1. Mobile से Email ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Gmail App को ओपन कर लें और Right Side में सबसे ऊपर दिखाए Profile पर क्लिक करके Manage Your Google Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Step-2. अब आपके मोबाइल में नया विंडो ओपन होगा उसमें Privacy & Personalisation का ऑप्शन दिखाई देगा, इसमें निचे दिखाए Manage Your Data and Privacy के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Step-3. अब Scroll Down करके निचे Apps and Services के ऑप्शन में जाएँ और Content Saved From Google Services और Third-Party Apps With Account Access के ऑप्शन पर क्लिक करके देख सकते हैं की आपका जीमेल अकाउंट कहाँ-कहाँ लॉगिन हैं।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Step-4. अगर आप किसी Third party App से Access Remove करना चाहते हैं तो Third-Party Apps With Account Access के ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आप जिस भी App का Access Remove करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें और Remove Access के बटन पर क्लिक करके रिमूव कर सकते हैं।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

दोस्तों इस तरीके से आप जान सकते हैं की आपका Gmail Account किस-किस App और Website में लॉगिन हैं, लेकिन आपका जीमेल अकाउंट किस-किस Device में लॉगिन हैं इसके बारे में जानना चाहते हैं तो निचे बताये स्टेप को फॉलो करें।

2. Gmail Account कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करे (Device में)

दोस्तों समय-समय पर इस जानकारी को चेक करना जरुरी हैं क्योंकि इससे आप अपने अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं और अपने मोबाइल से अगर आपका अकाउंट किसी दूसरे Device में Login हैं तो उसे Remove भी कर सकते हैं। तो चलिए किस डिवाइस में लॉगिन हैं तथा दूसरे Device से Gmail Account Logut कैसे करें के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में Gmail App को ओपन करें और Top Right Corner में दिखाए Profile के आइकॉन पर क्लिक करें और Manage Your Google Account पर क्लिक करें।

Step-2. अब आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें Security के ऑप्शन पर क्लिक करें और Scroll Down करके निचे जाएँ। यहाँ पर आपको Your Devices का ऑप्शन दिखाई देगा इसमें Where You’r Signed in में आपने कितने डिवाइस में लॉगिन कर रखा हैं वो दिखाई देगा, निचे दिखाए Manage all devices पर क्लिक करें।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Step-3. यहाँ पर आपने जितने भी Devices में Login कर रखा हैं वो दिखाई देंगे, यहाँ पर Login Device अगर आपका नहीं हैं या किसी कारण से आप उस Device से अपना Account Remove करना चाहते हैं तो उस Device के नाम पर क्लिक करें।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

Step-4. अब फिर से एक नया विंडो खुलेगा उसमें Sign out का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करके उस डिवाइस से Logout कर सकते हैं, इसके साथ ही आप Don’t Recognise Something? ऑप्शन पर क्लिक करके अपने अकाउंट का Password भी Change कर सकते हैं। जिससे कोई भी दूसरा व्यक्ति फिर से आपके अकाउंट में लॉगिन ना कर सके।

Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें

दोस्तों इस तरीके से अगर आपकी Email आईडी किसी दूसरे Device में भी लॉगिन हैं तो आप उसे अपने मोबाइल से Logout कर सकते हैं।

3. Computer से Email ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करे

अब बात आती हैं की अगर आपके पास Computer हैं तो उसमें आप आपका अकाउंट कहाँ-कहाँ लॉगिन हैं इसके बारे में कैसे पता लगा सकते हैं। दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूंगा की आप कंप्यूटर में भी उसी तरीके से पता कर सकते हैं जिस तरीके से अपने मोबाइल में करते हैं।

इसके लिए सबसे पहले अपने किसी भी Browser से Gmail.com पर जाकर अपने Account से Login कर लें। इसके बाद Top Right Corner में Profile के आइकॉन पर क्लिक करके Manage your Google Account के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद Privacy & Personalisation के ऑप्शन पर क्लिक करके निचे जाएँ और Data from apps and services that you use के ऑप्शन में Apps and Services के ऑप्शन में देख सकते हैं की आपने अपने अकाउंट को कहाँ-कहाँ लॉगिन कर रखा हैं।

अगर आप अपने Computer से Email Id किस-किस Device में Login हैं पता करना चाहते हैं तो Manage Your Google Account पर क्लिक करने के बाद Security के ऑप्शन में जाकर चेक कर सकते हैं तथा Manage कर सकते हैं।

तो दोस्तों अब आपको समझ में आ गया होगा की अपना गूगल अकाउंट कैसे चेक करें या Gmail ID कहाँ-कहाँ Login हैं कैसे पता करें, हमारी माने तो आप समय-समय पर ऊपर बताये तरीको से अपने google Account के बारे में चेक करते रहे।

इससे आप अपना Account Hack होने से तथा अपने Gmail पर Store Data को Leak होने से बचा सकते हैं, उम्मीद करता हूँ यह जरुरी जानकारी आपको पसंद आई होगी, अगर हाँ तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल से LIC Premium Online कैसे Pay करें ~ 4 Easy Method

LIC क्या हैं (What is LIC in Hindi) LIC जिसका पूरा नाम Life Insurance Corporation of India हैं जो की भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1 सितम्बर 1956 में कई छोटी-छोटी Insurance Companies को एक साथ मिलकर की गई थी। यह कंपनी लोगों का जीवन बीमा करती हैं जिसमे कई सारे अलग-अलग टर्म प्लान हैं। Life Insurance के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के पश्चात उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा मिलता हैं जिससे परिवार की आर्थिक मदद हो जाती हैं। जिसको आप LIC Insurance के Slogan “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी” से समझ सकते हैं। जिसका मतलब एलआईसी जीवन रहते आपकी और आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार का पूरा ख्याल रखता हैं। LIC Premium Online कैसे Pay करें (How to Pay LIC Premium Online in Hindi) दोस्तों Life Insurance हर किसी के लिए बहुत ही जरुरी हैं, जीवन बीमा करवाने से आपका और आपके बच्चो का जीवन आर्थिक रूप से सुरक्षित माना जाता हैं, और LIC एक सरकारी कंपनी हैं जहाँ पर आप बिना किसी डर के अपना जीवन बीमा करवा सकते हैं। यहाँ हम Online Lic किश्त भरने के 4 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं, इनमे...

टेलीफोटो कैमरा क्या होता है ? लेंस – Telephoto Camera Means in Hindi

आज के इस आधुनिक युग में कई प्रकार के नई-नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कैमरे उपलब्ध है और यह काफी लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। इन्ही कैमरों की सूचि में Telephoto Camera भी आज के समय कई लोगों के लिए लोकप्रिय कैमरा बन गया हैं। हालांकि, एक समय था जब मोबाईल फोन में एक कैमरा ही देखने को मिलता था, लेकिन आज जमाना बदल गया हैं। आजकल कई Smartphone में एक या दो कैमरे नहीं, बल्कि 3 से 4 कैमरे देखने को मिल जाते हैं। इन्ही 3 या 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन में एक टेलीफोटो कैमरा भी होता है जो आपके फोटोग्राफी को और भी ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता हैं। यह बहुत ही उपयोगी कैमरा होता है, जिसे अधिकांश लोग बेहतर से बेहतर Photos शूट करने के लिए उपयोग में लाते हैं। यह काफी उपयोगी कैमरा होता है, लेकिन लोग इसके बारें में, इसके फीचर्स और उपयोग आदि के बारें में नहीं जानते हैं। शायद आप भी Telephoto Camera या Telephoto Lens के बारें में थोड़ा बहुत ही जानते होंगे।   तो चलिए विस्तार से जानते है आखिर, टेलीफोटो कैमरा क्या होता है और इसके फीचर्स उपयोग आदि क्या हैं। टेलीफोटो कैमरा का मतलब क्या है ? | What Is ...

अपने एंड्राइड स्मार्टफोन में इस तरह लगाए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक

Whatsapp par Fingerprint Lock कैसे लगाए इसका तरीका सभी स्टेप के साथ इस पेज पर बताया गया है। WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंस्टंट मैसेजिंग एप है । अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों चैट करने के लिए हर कोई व्हाट्सएप्प का उपयोग करना पसंद करते है । कई बार लोगों को अपने व्हाट्सएप्प को सुरक्षित करने की जरूरत होती है, ताकि कोई व्हाट्सएप्प खोलकर आपके निजी मैसेज ना पढ़े और फोटो वीडियो ना देखे।अगर आप अपने व्हाट्सएप्प पर Fingerprint लॉक लगाने की सोच रहे है तो आपको अब इसके लिए अलग से कोई एप इंस्टॉल करने की जरूरत नही है । व्हाट्सएप्प हमेशा अपने अपडेट के साथ नए उपयोगी फीचर लाता रहता है । हाल ही में व्हाट्सएप्प ने अपने नए अपडेट में Android फोन के लिए Fingerprint लॉक का फीचर दिया है ।   WhatsApp पर Fingerprint Lock लगाने पर फोन में व्हाट्सएप्प केवल आपके ही फिंगरप्रिंट से खुलता है और कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन में WhatsApp नही खोल पाता । इसके लिए आपके पास बस एक Fingerprint sensor के साथ आने वाला फोन होना चाहिए । साथ ही पहले से आपके फोन की सेटिंग में ...