BSNL का Balance कैसे चेक करें किसी भी सिम कार्ड की अलग-अलग सर्विसेज का इस्तेमाल करने के लिए हमें अलग-अलग रिचार्ज करवाना पड़ता हैं जैसे- Calling के लिए Main Balance की जरुरत होती हैं, Internet चलाने के लिए Data Balance की जरुरत होती हैं और SMS करने के लिए SMS Pack Recharge का होना जरुरी हैं। हालाँकि आजकल टेलीकॉम प्रोवाइडर की तरफ से दिए जाने वाले Unlimited pack के साथ ये सारे रिचार्ज मिल जाते हैं लेकिन कई लोग अनलिमिटेड पैक वाला रिचार्ज नहीं करवाते हैं वे सिर्फ अपनी जरुरत के हिसाब से ही रिचार्ज करवाते हैं और बाद में उस Recharge Plan की Validity चेक करना चाहते हैं। तो चलिए अब हम BSNL के सभी Plan की वैलिडिटी और बचा हुआ बैलेंस और डाटा कैसे देख सकते हैं इसके बारे में जान लेते हैं। 1. BSNL का Main Balance कैसे चेक करें अगर आपने अपने BSNL के SIM पर कोई TOP-UP Recharge करवा रखा हैं यानि मेन बैलेंस का रिचार्ज करवा रखा हैं और उसका बैलेंस और वैलिडिटी चेक करना चाहते हैं तो अपने बीएसएनएल नंबर से *123*1# डायल करें। इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप दिखाई देगा जिसमें आपका ...