Cloud Computing आज के समय मे एक तेजी बढ़ती हुई तकनीक है । कंप्यूटर तो हम सबने देखा है, लेकिन यह क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है, यह बहुत से लोगों को नही पता है । क्लाउड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी के बारे में पूरी जानकारी आपको यहाँ मिलेगी । Contents 1. क्लाउड कंप्यूटिंग क्या होती है ? – Cloud Computing Meaning 2. क्लाउड कंप्यूटिंग के लाभ या फायदे – Benefits of Cloud Computing in Hindi 3. क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रकार – Types of Cloud Computing in Hindi 4. Infrastructure as a Service (IaaS) 5. Platform as a service (PaaS) क्लाउड कंप्यूटिंग क्या होती है ? – Cloud Computing Meaning क्लाउड कंप्यूटिंग में इंटरनेट के जरिए विभिन्न प्रकार की कंप्यूटिंग सर्विस दी जाती है, जिसमे सर्वर, डेटा स्टोरेज, डेटाबेस ,नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स आदि शामिल है । किसी डेटा या फाइल को यूजर की एक लोकल स्टोरेज डिवाइस या हार्डडिस्क में रखने के बजाय, क्लाउड पर आधारित स्टोरेज द्वारा इसे एक रिमोट डेटाबेस में सुरक्षित करना सम्भव हो जाता है । जब तक डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट है, वह डेटा तक प...